कोरोना की जांच कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ी तो नए मामले भी बढ़ गए। सोमवार को 10703 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। इसमें 286 नए संक्रमित पाए गए, जबकि एक दिन पहले 8535 लोगों की जांच हुई थी तो 236 पॉजिटिव मिले थे। मौतों की संख्या का आंकड़ा भी स्थिर रहा। सोमवार को छह लोगों की जान गई, जबकि रविवार को भी इतने लोगों की मौत हुई थी। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार को 965 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। इससे एक्टिव केसों की संख्या घटकर छह हजार रह गई है।