फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खुलते ही शराब के लिए मारामारी, हवा हुई कोविड गाइडलाइन, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां 

Mon, 10 May 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं, मास्क भी नहीं पहन रखा था कई लोगों ने
विज्ञापन
prayagraj news : कई दिनों के बाद शराब की दुकान खुली तो शौकीनों की भीड़ लग गई। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में करीब 10 दिन से बंद शराब की दुकानें सोमवार से खुल गईं। लंबे समय से शराब न मिलने से परेशान शौकीनों को खबर मिली तो दुकानों के बाहर जमावड़ा लग गया। इस दौरान कोविड गाइलाइन का भी जमकर उल्लंघन हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो हुआ नहीं, दुकानों के बाहर जमा शौकीनों ने मास्क भी नहीं पहना। पुलिस अफसरों का कहना है कि कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन जहां भी हुआ, कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना कफ्र्यू 30 अप्रैल से लगातार लागू है। तब से लेकर अब तक शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद चल रही थीं। जबकि शराब ठेकों के लाइसेेंसधारक लगातार घाटे का हवाला देकर दुकानें खोलने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को जिला प्रशासन से वार्ता के बाद आबकारी विभाग की ओर से सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानेें खोलने की अनुमति जारी कर दी गई। जैसे ही शराब दुकानें खुलने की खबर मिली, दुकानों के बाहर शौकीनों की भीड़ जुट गई। हालत यह हुई दुकानों के बाहर गाडिय़ों की कतार लग गई और मेले जैसा माहौल हो गया।

विज्ञापन

prayagraj news : कई दिनों के बाद शराब की दुकान खुली तो शौकीनों की भीड़ लग गई। - फोटो : prayagraj
अल्लापुर, सोहबतियाबाग और मम्फोर्डगंज में स्टैनली रोड स्थित शराब ठेके के बाहर तो जबरदस्त भीड़ का आलम रहा। जहां कोविड गाइडलाइन का भी ख्याल नहीं रखा गया। शराब पहले खरीदने के लिए मारामारी जैसी स्थिति रही और बहुत से शौकीनों ने मास्क भी नहीं पहन रखा था। मम्फोर्डगंज में तो हालात कुछ ऐसे हुए कि स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ गईं। मामले में प्रभारी एसपी सिटी आशुतोष मिश्रा का कहना है कि फिलहाल उन्हें शराब दुकानें खोले जाने की अनुमति से संबंधित कोई आदेश नहीं मिला है। लेकिन उनका यह भी कहना है कि दुकानें खोली भी जाती हैं तो कोविड गाइडलाइन का पालन हर हाल में करना होगा। जहां भी उल्लंघन होता है या हुआ है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

कोविड गाइडलाइन का सख्ती से करना होगा पालन
दुकानें 10 से शाम सात बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। लेकिन दुकानदारों को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें