फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: जेल के अंदर ही होगा संक्रमित कैदियों का इलाज

Fri, 28 Aug 2020 10:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सेंट्रल जेल नैनी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कैदियों का जेल के अंदर ही इलाज होगा। बृहस्पतिवार को संक्रमित कैदियों के लिए जेल के अंदर एक अलग से कोविड 19 क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया है। जिसमें चिकित्सक, वार्ड ब्वाय आदि की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही जरूरी दवाएं एवं किट भी वहां पर उपलब्ध करा दी गई हैं। 
विज्ञापन


नैनी सेंट्रल में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते एक हफ्ते से सर्किल चार के कैदियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। जिसके तहत आज तक कुल 1712 कैदियों की जांच हुई है। इनमें 142 कोरोना संक्रमित मिले हैं। केले 27 अगस्त को ही 397 कैदियों की जांच कराई गई, जिनमें 58 कैदी कोरोना संक्रमित मिले।

इससे पहले 26 अगस्त को 40 कोरोना संक्रमित कैदी जेल में पाए गए थे। इनमें से 30 कैदी ज्यादा बीमार हैं। इतने व्यापक पैमाने पर कैदियों के संक्रमित होने से जेल प्रशासन चिंतित है।
विज्ञापन


इसे लेकर जिलाधिकारी को सारी समस्या से जेल प्रशासन ने अवगत कराया गया। जिसके बाद कोविड सेंटर बनाया गया है। अभी तो सिर्फ एक सर्किल के कैदियों की ही जांच चल रही है। जिसमें से अभी 100 कैदियों की जांच होना बाकी है। पूरी जेल के करीब 4200 कैदियों की जांच कराई जानी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें