फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: लापरवाही से बढ़ रहे संक्रमित, आठ नए पॉजिटिव, 14 हुए स्वस्थ

Sat, 10 Jul 2021 06:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एक्टिव केस के मामले में जिला सूबे में दूसरे स्थान पर आया, बड़े शहरों की अपेक्षा अधिक हैं मरीज
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बचाव करने में लोगों की लापरवाही संक्रमण प्रसार का कारण बन रही है। दस दिन से जिले की सीमाओं, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर किसी यात्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। साफ है बाजारों में भीड़ संग कोविड प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही से कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। शुक्रवार को आठ नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए। इनमें एक गांव, अन्य शहर के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट अलर्ट के तहत जांच का दायरा बढ़ाया गया है। शुक्रवार को कुल 7523 लोगों की कोविड जांच कराई गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 125 पर सिमट गई है। जिले में आठ नए संक्रमित पाए गए। इनमें एक को एलथ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब कोरोना वार्ड में आठ मरीज भर्ती हैं। वहीं 24 घंटे में 14 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। सभी ने होम आइसोलेशन पूरा किया। 

जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या भले ही कम हुई हो, लेकिन कानपुर और आगरा जैसे महानगरों के मुकाबले नए संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी मान रहे हैं कि भीड़ में शामिल लोग मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग भी कोरोना अलर्ट और जांच के प्रति लापरवाह दिख रहा है। संयुक्त रूप से जांच और कार्रवाई की गति सुस्त हुई है, तभी लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। इस पर काबू पाना होना अन्यथा स्थिति बिगड़ने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें