फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना के चार और मामले मिले

Tue, 26 May 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में सोमवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें शहर के कमलानगर की युवती के साथ यमुनापर इलाके की दो और महिलाएं हैं, जबकि मुंबई से लौटने वाले एक अधेड़ की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कमलानगर और मुंबई से लौटे अधेड़ की जांच निजी पैथोलॉजी में हुई थी जबकि दो अन्य महिलाओं में कोरोना की पुष्टि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग ने की है। चारों कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले रिश्तेदारों को क्वारंटीन कर उनकी जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


कमलानगर की कोरोना पॉजिटिव युवती गर्भवती थी। उसे सिविल लाइंस स्थित एक हॉस्पिटल में 20 मई को भर्ती कराया था। 21 को कोरोना की जांच के लिए उसका स्वाब सैंपल कोर डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा गया था। रिपोर्ट आने से पहले ही ऑपरेशन कर दिया गया। रिपोर्ट 24 को आई तो अस्पताल में हड़कंप मच गया और पति को पत्नी के कोरोना पॉजिटिव की जानकारी दी गई।

 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
पति ने हॉस्पिटल के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्हें कोरोना पॉजिटिव की जानकारी पहले नहीं दी गई। वह अपने घर आते-जाते थे। उनके संपर्क में उनके दो बच्चे और परिवार के और सदस्य भी हैं। उधर, हॉस्पिटल के संचालक ने बताया कि शिशु को दिक्कत थी। इसीलिए ऑपरेशन किया जाना जरूरी हो गया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती के घर पहुंचकर उसके संपर्क में आने वाले लोगों को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया है। युवती को एसआरएन शिफ्ट कराकर पति और शिशु को संदिग्ध वार्ड में रखा गया है। दोनों की कोरोना की जांच के नमूने लिए गए हैं। 

उधर, यमुनापार की बारा तहसील में कोरोना के दो और करछना में एक नया केस सामने आया है। ये तीनों मुंबई रिटर्न हैं। बारा तहसील के लालापुर थाने के पंडुआ गांव के पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मृतक युवक की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई। पति की मौत के बाद उसे और उसके बच्चों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किया गया था। वहीं करछना के अरई गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई।
 
विज्ञापन

corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj
वह अपने पति के साथ 17 मई को मुंबई से आई थी और कालिंदीपुरम में क्वारंटीन थी। जबकि, करछना निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से मुंबई के मलाड में रह रहा था। वह वेब पोर्टल में काम करता है। उसे डायबिटीज है। यहां आने के बाद 23 मई को बालसन चौराहा स्थित हॉस्पिटल में दिखाने गया था। हॉस्पिटल के संचालक  ने बताया कि हॉस्पिटल में उसकी स्क्त्रस्ीनिंग की गई और लक्षण नजर आने पर र्प्रावेट पैथोलॉजी में जांच कराई गई।
 
सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल भेजा गया जबकि परिवार के तीन अन्य लोगों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कराया गया। नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सभी की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें