फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में तेंदुए ने फिर दी दस्तक, पांच जानवरों को बनाया शिकार 

Tue, 26 May 2020 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

राजगढ़ के जंगल में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। सोमवार को उसने पांच जानवरों को अपना शिकार बनाया। बछड़े, दो कुत्ते सहित पांच जानवरों के मांस के लोथडे़ मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणोें की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू कर दी है। हालांकि दिनभर चले अभियान के बाद भी वन विभाग को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


राजगढ़ में सोमवार को तेंदुए ने गांव के ही अनुज कुमार मिश्र के  बछड़े, दो कुत्ते व दो नीलगाय के बच्चों को अपना शिकार बनाया। गांव में पांच जानवरों के मांस के लोथेड़े देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फौरन वन विभाग के अधिकारियों को दी। तेुदंए की दस्तक की खबर सुनकर अफसरों में हड़कंप मच गया। आननफानन में वन रेंजर केके पांडेय, वन दरोगा आशीष सिंह, वनरक्ष्राक शिवशंकर सिंह आदि मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद जंगल में कांबिंग शुरू की।

विज्ञापन

तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दोपहर बाद वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू की। देर शाम तक कांबिंग चलती रही। मगर सफलता नहीं मिल सकी। इधर, तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। डीएफओ बीरआर अहिरवार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की सूचना मिली थी। गांव मेें वन विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है। कांबिंग जारी है। 

राजगढ़ में तीसरी बार तेंदुए की दस्तक 

राजगढ़ गांव नदी के समीप जंगल से सटा हुआ है। यही कारण है कि यहां तेंदुए आते रहते हैं। ग्रामीणों की मानें तो अब तक गांव में तीन बार तेंदुए की दस्तक हुई है। हालांकि गांव के लोग सर्तक हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें