फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: घट रहे कोरोना संक्रमित: 208 पॉजिटिव, 310 हुए संक्रमण मुक्त

Thu, 01 Oct 2020 02:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में बुधवार को लगातार चौथे दिन संक्रमितों की संख्या कम होकर राहत देने वाली रही। 24 घंटे में जहां 208 नए कोविड पॉजिटिव मिले, वहीं संक्रमितों से ज्यादा 310 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। एल थ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती एक व्यापारी समेत दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।  सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में बुधवार को कोविड के कुल  2848 एक्टिव मामले रहे। 24 घंटे में 270 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इसके साथ ही घर में रहकर 11756 लोगों ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाई। 

विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए 40 मरीज

कोविड केयर सेंटरों और कोविड अस्पतालों से बुधवार को कुल 40 मरीज डिस्चार्ज किए गए। कालिंदीपुरम से दो, यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज से एक, रेलवे चिकित्सालय से दो व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए। बेली अस्पताल से 13, यूनाइटेड मेडिसिटी से तीन, साईंनाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल से चार तथा सर्वाधिक 15 मरीज एलथ्री एसआरएन अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। 

कोविड संक्रमण संग जान पर भारी पड़ीं गंभीर बीमारियां

एलथ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों में दो की बुधवार को मौत हो गई। एक टेंट सामग्री व्यापारी और दूसरी बुजुर्ग महिला इसमें शामिल है। एसआरएन के सह नोडल कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक व्यापारी शूगर के साथ निमोनिया से पीड़ित हो गए थे वहीं महिला को शूगर, बीपी के साथ निमोनिया था। 

संक्रमितों में डॉक्टर, प्रधान, बैंक कर्मी, इंडियन आयल के अफसर 

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक बुधवार संक्रमितों की सूची में रेलवे हॉस्पिटल के असिस्टेंट, एक डॉक्टर, एक प्रधान, शिक्षिका के साथ एक्सिस बैंक करेली के सेल्स मैनेजर शामिल हैं। वहीं इंडियन आयल कारपोरेशन के असिस्टेंट मैनेजर, एक अधिवक्ता भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

कोरोना संक्रमित व्यापारी की उपचार के दौरान मौत, शोक

प्रयागराज। कोरोना संक्रमित टेंट सामग्री कारोबारी मुकेश अग्रवाल की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी पुष्टि व्यापारी के पुत्र ने करते हुए प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष को दी। इस सूचना से व्यापार मंडल ही नहीं शहर के कारोबारियों में शोक व्याप्त हो गया। विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों ने शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवारीजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। 
विज्ञापन


प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने मुकेश अग्रवाल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह संगठन के विस्तार में हमेशा सहयोगी रहे। जिलाध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने उन्हें व्यापारियों का अगुवा बताते हुए कहा कि उनके निर्देशन की कमी हमेशा खलती रहेगा। सुहैल अहमद ने बताया कि कल्याणी देवी निवासी मुकेश अग्रवाल मिलनसार ही नहीं मददगार भी थे। 

शोक सभाओं में अनीता जायसवाल, इंदर मध्यान, सरदार जोगिंदर सिंह, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, जगदीश गुलाटी, सरदार परमजीत सिंह, गुरुचरण अरोरा, राणा चावला, महमूद खान, ललित मोहन गुप्ता, नरेंद्र खेरा, विनय टंडन, धनंजय सिंह, सरदार दिलजीत सिंह, मो. मोईन, फैयाज अहमद, मो. आमिर, शानू समेत अन्य व्यापारियों ने मुकेश अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें