prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन के लिए कतार में खड़े लोग।
- फोटो : prayagraj
स्लॉट बुक कराने के लिए घंटों जूझे, निकटस्थ केंद्र पर नहीं मिली जगह
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने वालों में भारी उत्साह है। रविवार को वैक्सीन डोज के लिए स्लॉट बुक कराने वाले घंटों मोबाइल पर जूझे। सप्ताह भर के लिए तीन बजे नौ हजार लोग पंजीकरण करा चुके थे। रात में तीन हजार वैक्सीन डोज की उपलब्धता होने पर सात दिन का लक्ष्य 11650 निर्धारित किया गया। तमाम प्रयासों के बाद लोगों को घर के निकटस्थ टीकाकरण केंद्रों पर स्लॉट नहीं मिला। वहीं ग्रामीण इलाकों के कुछ केंद्रों पर टीकाकरण की शून्य प्रगति को देखते हुए केंद्रों की संख्या कम करने पर विचार हो रहा है।
prayagraj news : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती महिला।
- फोटो : prayagraj
सोमवार से शनिवार तक 18 से 45 आयु वर्ग के 11650 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इसके लिए 35 केंद्रों पर 35 सत्र संचालित किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े केंद्रों पर एक से अधिक सत्र होंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक 18 से 44 वर्ष वालों के लिए शहर में 14 तथा गांवों में 21 केंद्र बनाए गए हैं। अन्य केंद्रों पर 45 पार वालों का टीकाकरण किया जाएगा। केंद्रों का निर्धारण शासन के निर्देश पर किया जा रहा है। पंजीकरण कराने वालों को एसएमएस भेजा जाएगा। लोग स्लॉट पर दर्ज नंबर और समय के मुताबिक संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं।