फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: निजी अस्पताल में काम करने वाली दो महिला हेल्थ वर्कर को कोरोना

Tue, 09 Jun 2020 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। ये दोनों ही सील हो चुके निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। इन्होंने मांडा के एक पाजिटिव व्यक्ति की देखभाल के लिए ड्यूटी की थी। संक्रमण के दो नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है।

विज्ञापन


इसके साथ जिले में दो नए हॉट स्पॉट भी बढ़ गए हैं। प्रशासन के अफसरों ने दोनों ही इलाकों को सील कर दिया है। इसके साथ ही दोनों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवार के 12 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
पॉजिटिव पाई गईं महिलाओं में एक 32 वर्षीय युवती चकिया मेन रोड की रहने वाली है, जबकि दूसरी 30 वर्षीय चकमंडी, जनता एकेडमी के पास की रहने वाली है। ये दोनों कानपुर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य वर्कर हैं।

हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव आए मांडा के एक 56 वर्षीय व्यक्ति की देखरेख के लिए इनकी ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि इस अस्पताल को पहले ही सील किया जा चुका है। मांडा का संक्रमित मरीज इस समय कोविड-19 एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी कोरोना रिपोर्ट दो जून को आई थी।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इस व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले 16 स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन किया गया था। उसमें से 14 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही उनके परिजनों को एहतियातन क्वारंटीन किया गया है। साथ ही इन दोनों इलाकों को हॉटस्पॉट में शामिल कर लिया गया है। 

कुल संख्या   132
नए मामले     2
एक्टिव केस   47
ठीक होकर घर गए 82
हॉटस्पॉट          72
अब तक मौत       4
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रयागराज का एक और प्रतापगढ़ के दो संदिग्ध भर्ती, दो की छुट्टी

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में रविवार को तीन संदिग्धों को भर्ती किया गया है, जबकि 275 लोग ओपीडी में स्क्रीनिंग कराने पहुंचे थे। भर्ती होने वालों में एक प्रयागराज का और दो प्रतापगढ़ के हैं। तीनों को जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। उधर, कोटवां एल-1 हॉस्पिटल से दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी कर दी गई। 

एल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि दोनों मउआइमा के थे। उधर, कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर के नोडल इंचार्ज डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि सोमवार को 200 से अधिक नमूने मेडिकल कॉलेज जांच को भेजे गए हैं। ये नमूने जिले भर मेें आए प्रवासियों के हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें