कोरोना ने रविवार को फिर अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। एसआरएन में जहां कोरोना की चपेट में आए तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया, वहीं 24 घंटे के भीतर कोरोना के 83 और मरीज मिले। इससे जिले में कोविड के मरीजों की संख्या 962 हो गई है। जानकार इसे सामुदायिक प्रसार का संकेत बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी इस खतरे को स्वीकार रहा है। लेकिन उसका दावा है कि ज्यादा मरीज संक्रमण को नियंत्रित करने की दिशा में संकेत हैं।