एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, भेजे गए घर
प्रयागराज। कोविड अस्पतालों से शनिवार को 22 लोगों की रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी दे दी गई। सबसे अधिक एसआरएन से नौ मरीजों की छुट्टी हुई। इसके बाद कोटवां-बनी और फिर बेली अस्पताल से हुई।
कोटवा-बनी से छुट्टी पाने वालों में ढोकरी एक, म्योराबाद एक, मालवीयनगर एक, मेजा एक, तेलियरगंज एक, कीडगंज एक, बेली अस्पताल से न्यूकटरा से एक, अतरसुईया से एक, संगम बिहार पुलिस चौकी से दो, अशोक नगर से एक, रेलवे कोविड केयर सेंटर से एक की छुट्टी हुई है। उधर, एसआरएन से 10 लोगों की छुट्टी की गई।
कोरांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में दो आज भी संक्रमित, कोरांव से कुल चार नए मामले सामने आए। लेड़ियारी बाजार में 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव, एसडीएम भदोही के ससुर पॉजिटिव होने के बाद आज सास, बड़े साले की पत्नी, छोटे साले की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, तीनों को अस्पताल ले जाया गया।