फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज मंडल पर कोरोना का वार, 24 पॉजिटिव मिले

Wed, 20 May 2020 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

प्रवासी कामगारों के घर लौटने के बाद कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार का दिन स्वास्थ्य महकमे के लिए चौंकाने वाला रहा। इस दिन प्रयागराज मंडल में कुल 24 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। सबसे अधिक मामले प्रतापगढ़ में मिले।

विज्ञापन


यहां कुल 12 संक्रमित मिले, जबकि प्रयागराज में नौ और कौशाम्बी में तीन कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। महामारी की चपेट में आए लोगों में अधिकांश मुंबई तथा दूसरे शहरों से लौटे लोग हैं। नए केस मिलने से तीनों जिलों में हाट स्पाट की संख्या भी बढ़ गई है और पीड़ितों के गांवों को सील कर दिया गया है।

प्रयागराज में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। चार दिनों में संक्त्रस्मितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बुधवार को तीसरी बार बड़ी संख्या में कोरोना के पाजिटिव मामले मिले। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक  कुल 24 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें प्रतापगढ़ के सबसे अधिक 12 मरीज एसआरएन में संदिग्ध आधार पर भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उनकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह प्रयागराज के नौ मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें चार मरीज प्रतापपुर के, दो मरीज बहरिया, दो हंडिया के तथा एक शहर के चकिया ममरेज इलाके का है। प्रतापगढ़ के एक मरीज को प्रतापगढ़ के ही एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया, जबकि हंडिया के मरीज को कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल भेजा गया है। फतेहपुर के तीनों पॉजिटिव मरीजों को भी यहीं शिफ्ट किया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है।

प्रतापगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

प्रतापगढ़ में बुधवार को संक्रमित पाए गए 11 लोगों में अधिकांश मुंबई से लौटने वाले हैं। पट्टी के रेड़ीगारापुर में एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव मिले। जबकि कुंडा में हॉटस्पॉट बनाए गए महाराजपुर के हरिशंकरपुर पुरवे में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। एक साथ 11 लोगों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा। अब तक जिले में 56 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें दो की मौत हो चुकी है और 12 संक्रमित ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 

कौशाम्बी में 34 पहुंची संक्रमितों की संख्या

कौशाम्बी जिले में अब तक 34 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से दो ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 32 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे तक जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं। ये सभी पिछले दिनों मुंबई से घर लौटने के बाद नजदीकी शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए थे। संक्रमितों को मंझनपुर स्थित कोविड एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम के निर्देश पर इलाकाई पुलिस ने संबंधित गांवों को सील कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें