फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना ने फिर भरी उड़ान, 226 नए संक्रमित मिले, तीन की मौत

Sat, 08 Aug 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना ने शुक्रवार को फिर रफ्तार ले ली है। 226 नए संक्रमित मिलने के साथ तीन लोगों की मौत हो गई। यह दूसरी बार है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 घंटे में सवा दो सौ को पार कर गया। इसके पहले 30 जुलाई को 239 मरीज 24 घंटे में सामने आए थे। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 226 नए मरीज मिलने के साथ 107 की छुट्टी की गई। इसके साथ ही 240 मरीजों का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से कुल 3625 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 1661 की छुट्टी की जा चुकी है। जबकि 1655 एक्टिव हैं। शुक्रवार को कोटवा-बनी से 23, कालिंदीपुरम से 27, रेलवे चिकित्सालय से 12, यूनानी से 14, बेली से 22, एसआरएन चिकित्सालय से नौ लोगों की छुट्टी की गई। जबकि, 1554 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए हैं। 1591 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj covid-19 news - फोटो : prayagraj
उधर, एसआरएन चिकित्सालय के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि चिकित्सालय में अब तक सवा सौ से अधिक मरीज भर्ती हैं। 13 लोगों को संदिग्ध हाल में भर्ती किया गया है। भर्ती लोगों में प्रयागराज के 109 लोग हैं। इसके अलावा बेली में 69, कोटवा-बनी में 40, रेलवे हॉस्पिटल में 37, कालिंदीपुरम में 145, यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में 30, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 62, बेली में 69 मरीज भर्ती हैं। 1029 लोग होम आईसोलेशन में हैं।  

कोरोना के संक्रमितों की संख्या में लगातार उछाल आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि सघन ट्रेसिंग और जांच की संख्या बढ़ने से मामले ज्यादातर सामने आ रहे हैं।

4 of 5
prayagraj news: Kalindipuram quarantine centere - फोटो : prayagraj

कालिंदीपुरम से कोविड अस्पताल शिफ्ट करने की मांग में याचिका दाखिल 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं ने कालिंदीपुरम गोकुल सेक्टर स्थित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से कोविड अस्पताल शिफ्ट करने की मांग में जनहित याचिका दाखिल की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि घनी आबादी के बीच कोरोना मरीजों का इलाज होने से संक्रमण फैलने की आशंका है।  याची चंद्र प्रकाश मिश्र व सुरेश सिंह अधिवक्तागण का यह भी कहना है कि यदि अस्पताल हटाना संभव न हो तो आसपास की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कि जाए। नगर निगम व जिला प्रशासन शिकायत के बावजूद कुछ भी करने को तैयार नहीं है। कालोनी के 109 लोगों की सहमति से याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj - फोटो : prayagraj

पांच दिन के सर्वे का कार्य पूरा, 281 मिले फ्लू से संक्रमित

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच दिन के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में चलाए गए सर्वे अभियान में 281 लोग फ्लू से संक्रमित मिले हैं। इनमें से 191 लोगों की कोरोना की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 19 में पॉजिटिव मिले हैं। बाकी लोगों की जांच शनिवार और रविवार को कराई जाएगी।

अगस्त के पहले सप्ताह में दो चरणों में फ्लू से संक्रमित लोगों के लिए अभियान चलाया गया। पहले चरण में दो अगस्त से लेकर पांच अगस्त तक और दूसरे चरण में छह और सात अगस्त को चला। पहले चरण के अभियान में शहर के 12 ऐसे मोहल्लों दारागंज, अल्लापुर, मुट्ठीगंज, कीडगंज, नयापुरवा, अतरसुइया, करेली, करेलाबाग, राजापुर, ममर्फोडगंज, ओल्ड कटरा में चलाया गया। इसमें 167 लोगों में फ्लू के लक्षण मिले हैं। इनमें बुखार के सबसे अधिक 108, खांसी के 50 और बाकी सांस लेने मेें तकलीफ वाले हैं। जबकि दूसरे चरण के अभियान में शहर के 23 और मोहल्लों सर्वे कराया गया। इनमें कुछ पुराने मोहल्ले भी शामिल किए गए जबकि कुछ नए रहे।

एसीएमओ डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि दूसरे चरण में फाफामउ, दारागंज पीएचसी के अंतर्गत अल्लापुर, पूरे दलेल, बाघंबरी गद्दी, बक्शी खुर्द, बक्शी कला, राजापुर, मम्फोर्डगंज, मिंटो रोड, नेवादा, कल्याणी देवी, अतरसुइया, बलुआघाट, चौखंडी, खलासी लाइन, मुट्ठीगंज, मधवापुर, मीरापुर, नेहरूनगर, तुलसीपुर, गौसनगर, सुल्तानपुर भावा डी ब्लॉक, सी ब्लॉक और नया पुरवा शामिल किया गया था। इसके लिए 145 टीमों को लगाया गया था। टीमों ने 11 हजार से अधिक घरों के करीब 45 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें से कुल 281 लोग फ्लू की चपेट में मिले। 191 की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 19 पॉजिटिव आए हैं। बाकी लोगों की भी जांच एक-दो दिन में कराई जाएगी। 
डॉ. सत्येंद्र राय के मुताबिक शहर के इन इलाकों में कंटेनमेंट और कलस्टर जोन की संख्या भी सबसे अधिक है। रोजाना पॉजिटिव आ रहे कोरोना के नए मरीजों में ज्यादातर संख्या इन्हीं इलाकों से आ रही है। संख्या को देखते हुए यहां सर्वे का कार्य कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें