फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 2809 लोगों की कोरोना जांच, होली से पहले 69 नए संक्रमित

Sun, 28 Mar 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
होली से ठीक पहले कोरोना संक्रमण लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। रविवार को 2809 लोगों की कोरोना जांच की गई। 24 घंटे में 69 नए संक्रमित चिह्नित किए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वह हाल ही में मुं्बई समेत अन्य प्रदेशों से यहां आए हैं। दिक्कत बढ़ी और कोरोना के लक्षण परिलक्षित हुए तो लोगों ने जांच कराई नताजा संक्रमण की पुष्टि के रूप में सामने आया। 
विज्ञापन


मार्च की शुरुआत में कोरोना से राहत मिलने के आसार दिखे। तब औसतन सात हजार जांच में दो से पांच संक्रमित मिल रहे थे। अचानक बाहर से लोगों के आने का क्रम बढ़ा और उसी अनुपात में संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी। हाल यह है कि अब किसी दिन 50 -60 से कम मरीज नहीं मिल रहे हैं। शनिवार को हाल के तीन महीनों में सबसे अधिक 80 मरीज चिह्नित किए गए। 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एके तिवारी के मुताबिक होली के 15 दिन पहले से लोगों का घरों की तरफ आना शुरू हुआ। इसी के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी। रविवार को 69 मरीज मिले हैं। इनमें अधिकतर बाहर से आए हैं, जिन्होंने स्टेशन पर जांच नहीं कराई, तबीयत बिगड़ी तो लक्षणों के आधार पर जांच कराने पहुंचे। जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


एसआरएन के कोविड वार्ड में 24 घंटे के भीतर बढ़े मरीज संख्या 45 से पहुंची 80 पर संक्रमितों में गंभीर मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। महीने की शुरूआत में एसआरएन के कोविड वार्ड में सिर्फ दो मरीज भर्ती थे। अब वहां एक दिन में 35 मरीज बढ़ गए। शनिवार को कोविड वार्ड में जहां 45 मरीज थे, वह रविवार को बढ़कर 80 हो गई। कोविड मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक छह मरीजों की स्थिति गंभीर है। सभी मरीजों में एक बात कॉमन है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत है। पहले बरती गई लापरवाही से स्थिति गंभीर हुई है।

सिर्फ नौ लोगों ने दी कोरोना को मात
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत बेहद कम हुआ है। शनिवार को नौ फिर रविवार को भी नौ लोगों ने ही कोरोना को मात दी। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक एसआरएन के कोविड वार्ड से पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं चार लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें