फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 33 दिन बाद काबू में कोरोना: घटे संक्रमित, 456 नए संक्रमित, 

Sat, 08 May 2021 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • दो दिन से मौत का आंकड़ा आठ पर स्थिर, 1182 लोगों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। जिले में 33 दिन बाद कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। चार अप्रैल के बाद पांच सौ कम संक्रमित शुक्रवार को पाए गए। तब 475 पॉजिटिव थे अब 24 घंटे में 456 नए संक्रमित पाए गए हैं।  अभी उपचार के दौरान संक्रमितों की मौत दस से कम हुई है, लेकिन दो दिन से जान गंवाने वालों का आंकड़ा आठ पर स्थिर है। राहत की बात यह भी है कि संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 1182 लोगों ने कोरोना को मात दी। 

विज्ञापन

prayagraj news : मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते परिजन। - फोटो : prayagraj
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी आई है। कोरोना कर्फ्यू से संक्रमण की चेन टूटी और शहर के साथ गांवों में जांच का दायरा बढ़ाया गया। शासन के निर्देश पर अब नए संक्रमितों की पहचान कर स्थिति के आधार पर तुरंत उपचार की व्यवस्था की जा रही है। उन परिवारों के सदस्यों को आइसोलेट रहने को कहा जा रहा है, जिनके घर में किसी एक की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है या लंबित है। उन्होंने बताया कि शहर की अपेक्षा गांवों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। ग्रामीण इलाकों में संक्रमितों की पहचान का अभियान कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में सहायक बन रहा है। लोगों की जागरूकता भी इसका कारण है।

prayagraj news : डफरिन हास्पिटल में टीका लगवाते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj

गांवों में पांव पसार रहा है कोरोना संक्रमण

शुक्रवार को जिले में 9333 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। 456 नए संक्रमित मिले। चार अप्रैल के  बाद संक्रमितों की कम संख्या राहत देने वाली है। चार अप्रैल को 475 नए संक्रमित चिह्नित किए गए थे। तब तीन मौतें हुई थीं जबिक जांच सिर्फ 5714 लोगों की ही की गई थी। अभी कोरोना से गंभीर हुए संक्रमितों से राहत नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक लक्षण दिखने के बाद भी जांच और उपचार न कराने वाले संक्रमितों की स्थिति गंभीर हो रही है। जान गंवाने वालों में अब ग्रामीण इलाकों में रहने वालों की संख्या अधिक है। गांव और शहर में चिह्नित संक्रमितों, जान गंवाने वालों की प्रतिशत क्रमश: 60 और 40 का हो गया है, जबकि इससे पहले 90 फीसदी मरीज शहर के ही पॉजिटिव पाए जा रहे थे। 
विज्ञापन

prayagraj news : कोरोना टेस्ट करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : prayagraj

कोविड अस्पतालों से 64 डिस्चार्ज 1118 ने पूरा किया होम आइसोलेशन

संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या संतोषजनक है। शुक्रवार को स्वस्थ होने वाले 1182 लोगोें में 64 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 1118 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। नए मामलों में सर्वाधिक की पुष्टि आरटीपीसीआर जींच से जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की जो सूची जारी की गई है, उनमें सर्वाधिक 297 लोगों में संक्रमण की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच से की गई। कोविड जांच के नोडल एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक गांवों में अभियान चलाकर कोविड जांच की जा रही है। कुल 9333 लोगों की जांच की गई। इसमें 5210 एंटीजन, 34336 आरटीपीसीआर और 198 ट्रूनॉट जांच शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक 456 नए संक्रमितों में 297 लोगों में संक्रमण की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच से हुई है। वहीं पॉजिटिव लोगों में 97 एंटीजन तथा 62 ट्रूनॉट जांच की गई।
 

संक्रमितों में एजी, बैंक, पुलिस कर्मी शामिल

नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची में एजी ऑफिस से सुपरवाइजर, एनटीपीसी मेजा प्लांट के डीजीएम और एक जेई, छिवंकी रेलवे स्टेशन पर तैनात एक टीसी, केंद्रीय विद्यालय की टीचर, सोरांव थाने में तैनात एक एसआई, सोरांव राजकीय विद्यालय के शिक्षक, सीआरपीएफ के कांस्टेबल, पुलिस लाइंस के एक एसआई तथा एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें