फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 239 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 30 Jul 2020 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण ने बृहस्पतिवार को अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। 24 घंटे के भीतर 239 नए कोविड संक्रमित मरीज मिले। लेकिन राहत वाली बात यह जरूर रही कि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। संक्रमण की पुष्टि के बाद मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती के लिए भेजा गया है। वहीं रिपोर्ट निगेटिव आने पर 37 लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। जिले में कोविड के 1140 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
बृहस्पतिवार को 239 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2240 पहुंच गई है। अब तक 1050 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है, जबकि अब तक कुल 1140 केस एक्टिव हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड-19 एल-1 चिकित्सालय कोटवा एट बनी में 64 संक्रमित भर्ती हैं। एल-1 कोविड केयर सेंटर रेलवे हॉस्पिटल में 15, एल-1 कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 162, एल-1 समकक्ष यूनानी मेडिकल कॉलेज लूकरगंज में 13 मरीज भर्ती हैं। इसी तरह तेज बहादुर सप्रू (बेली हास्पिटल) एल-2 चिकित्सालय में 44, एसआरएन एल-3 चिकित्सालय में 91 मरीज भर्ती हैं। होम आईसोलेशन में कुल 95 मरीज हैं। होम आईसोलेशन में 425 संक्रमित मरीज हैं। गुरुवार को 1986 संभावित संक्रमितों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 2504 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। 

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2240 हो गई है। कोविड अस्पतालों और कोविड सेंटरों में भर्ती मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। एक्टिव केस 1140 हैं, जिनका अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को दूसरा ऐसा दिन रहा जब किसी कोविड संक्रमित की मौत नहीं हुई। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ठीक होकर घर जाने वालों का प्रतिशत भी बढ़ा है। कोरोना को मात देने वाले 37 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

1986 संदिग्ध संक्रमितों के लिए गए नमूने

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक बृहस्पतिवार को विभिन्न केंद्रों पर 1986 संदिग्ध मरीजों के स्वाब नमूने कोविड जांच को लिए गए। वहीं राहत की बात यह है कि 24 घंटे में 2504 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। होम आइसोलेशन में 425 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

जांच की गति के साथ बढ़ी संक्रमितों की संख्या

सीएमओ डॉ. बाजपेयी के मुताबिक जिले में 25 जून से सामूहिक जांच की व्यवस्था शुरू होने के बाद संक्रमितों की जांच और उन्हें चिह्नित करने के काम में तेजी आई है। जिस गति से जांच की जा रही है, उसी क्रम में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सारा जोर कोविड के सामुदायिक प्रसार पर अंकुश लगाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें