फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: कोरोना के 89 नए संक्रमित, कोई मौत नहीं

Wed, 11 Nov 2020 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

बुधवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। 24 घंटे में 89 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 76 लोगों ने कोरोना को मात दी। राहत की बात रही कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक स्वस्थ होने वालों में 59 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। वहीं 17 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव मरीजों की संख्या 836 रही। 

विज्ञापन
Trending Videos

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

शॉपिंग मॉल समेत अन्य स्थानों पर 6649 लोगों की कोविड जांच 

सीएमओ डॉ. बाजपेयी के मुताबिक टारगेट ग्रुप की जांच बुधवार को शॉपिंग माल में की गई। दिन भर में कुल 6649 लोगों की जांच की गई। संक्रमितों का प्रतिशत न के बराबर है। उन्होंने बताया कि एसआरएन अस्पताल में 85 तथा बेली अस्पताल में 50 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। यू
नाइटेड मेडिसिटी में 18 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

डिप्टी कमिश्नर, दो डॉक्टर भी हुए संक्रमित

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर, एक निजी तथा एक सरकारी समेत दो चिकित्सक बुधवार को संक्रमित हुए। वहीं रेलवे के एक टीसी, आरपीएफ के कमांडेंट, एजी आफिस के ऑडिट अफसर, एसएसपी आवास पर तैनात एक कांस्टेबल, एसपी यमुनापार के वाहन चालक, पीडीए के कार्यालय अध्यक्ष की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें