फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: कोरोना के 88 नए मरीज मिले, दो की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 1363 पहुंचा

Sat, 25 Jul 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या में शुक्रवार को थोड़ी कमी आई। 24 घंटों के दौरान हुई जांचों में 88 नए मामले सामने आए, जबकि दो लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। मरने वालों में बाई का बाग की रहने वाली महिला (77) है, जबकि दूसरा झूंसी का अधेड़ (55) है।
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके अलावा शुक्रवार से जिले में शुरू हुई होम आइसोलेसन की व्यवस्था के तहत 32 संक्रमित मरीजों का इलाज घरों पर शुरू किया गया। उनकी निगरानी के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। विभिन्न अस्पतालों से 28 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने 88 नए मामलों की पुष्टि की है। उनके मुताबिक 88 नए पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1363 हो गई है। अब तक 722 लोगों को डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है।

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
एक्टिव केसों की संख्या 598 है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को एसआरएन में आठ संदिग्धों को भर्ती किया गया, जबकि 300 से अधिक लोगों ने कोरोना की ओपीडी में पहुंचकर स्क्रीनिंग कराई। 1967 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1497 लोगों के नमूने कोरोना जांच को लिए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिले में बनाए गए तीन कोविड सेंटरों और तीन अस्पतालों में कुल 598 लोग आइसोलेट किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक कोटवा-बनी में 38, रेलवे कोविड केयर सेंटर में 46, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 93, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 14, बेली अस्पताल में 146 और एसआरएन चिकित्सालय में 140 भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके अलावा शुक्रवार को डिस्चार्ज होने वालों में कोटवां-बनी से सात, बेली से छह और एसआरएन से 16 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में कमी आई है। उधर, सीएमओ के निर्देश में गठित टीम ने एसीएमओ डॉ. अनिल संस्थानी की अगुवाई में निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इसमें पुलिस लाइन स्थित, सिविल लाइंस स्थित सहित कुल तीन हॉस्पिटल शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें