फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: दो अधिवक्ताओं समेत 55 नए कोविड संक्रमित, एक की गई जान 

Mon, 09 Nov 2020 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रसार सोमवार को चार माह पहले के स्तर पर पहुंचने से आम लोगों ने ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है। 24 घंटे में दो अधिवक्ताओं, दो शिक्षकों समेत कुल 55 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 6415 लोगों की कोरोना जांच को सैंपल लिए गए। उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हुई। संक्रमितों से ज्यादा 89 लोगों ने संक्रमण को मात दी। 

विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक कोरोना संक्रमण कम होने का क्रम जारी है। सोमवार को जुलाई माह के पहले सप्ताह वाली स्थिति रही। तब संक्रमितों का आंकड़ा 50 से 55 का था, जो पांच सौ के पार तक गया था। अब राहत की बात है, लोगों की जांच  में वायरल लोड की कमी भी रिपोर्ट में दिख रही है। उन्होंने  बताया कि त्योहार पर लोगों की आवाजाही बढ़ने और बाजारों में भीड़ होने के बाद की स्थितियों पर नजर है। संभावना है कि लोगों ने लापरवाही की तो एक बार फिर संक्रमण बढ़ सकता है। विभाग ने इस संबंध में तैयारियां की हैं। 

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 15 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 74 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अब एक्टिव केस सिर्फ 816 हैं। यह राहत की बात है। उन्होंने बताया कि एलथ्री एसआरएन अस्पताल में 75, एल टू बेली अस्पताल में 39 तथा निजी क्षेत्र के यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में 20 मरीज भर्ती हैं। एक मरीज की मौत के बाद कोविड संक्रमण से अब तक 322 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

Cough And Cold

बदले मौसम में बरतें सावधानी, सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोविड संक्रमण कम होने के बाद भी हमें सावधानी बरतनी होगी। मास्क और उचित दूरी का पालन हमें संक्रमण से बचाएगा। डॉ. सहाय के मुताबिक बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम,खांसी या बुखार पीड़ित हों तो बेहिचक कोविड जांच कराएं। पहले ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें वायरल इंफेक्शन मानकर लोगों ने कोविड जांच नहीं कराई फिर स्थिति बिगड़ने पर हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दो अधिवक्ता, दो शिक्षक, एनटीपीसी मेजा के एजीएम तथा सीएचसी जसरा के मेडिकल अफसर कोरोना संक्रमित हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें