फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: एकाउंट जनरल, मनोचिकित्सक सहित 49 नए कोविड पॉजिटिव

Fri, 28 May 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • होम आइसोलेशन में कैंसर पीड़ित समेत दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 10957 लोगों की जांच, 87 लोगों ने दी संक्रमण को मात
विज्ञापन
prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमितों की लगातार कम होती संख्या के बीच बृहस्पतिवार को 49 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एजी आफिस के एकाउंट जनरल, कॉल्विन अस्पताल में तैनात मनोचिकित्सक डॉ. राजेश पासवान भी शामिल हैं। वहीं दो संक्रमितों की मौत हो गई। होम आइसोलेशन में रहे एक व्यक्ति की जान पर कोरोना नहीं कैंसर भारी पड़ा। एक मरीज ने उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में 10957 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें सर्वाधिक 27 मरीज आरटीपीसीआर जांच में चिह्नित किए गए। एंटीजन में सिर्फ चार और ट्रूनॉट जांच में 18 लोगों संक्रमित पाया गया। कुल 49 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

अचानक कम हुए स्वस्थ होने वाले

करीब एक सप्ताह से संक्रमितों के मुकाबले तीन या चार गुना अधिक मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे थे। बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा अचानक कम हुआ। साफ हुआ कि संक्रमित तो कम हुए पर गंभीर मरीजों की संख्या ज्यादा है। 24 घंटे में 87 लोग स्वस्थ हुए। इनमें 10 लोग विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 77 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। 

संक्रमितों में नर्स, लॉ अफसर भी शामिल

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक एजी के एकाउंटेट जनरल, मनोचिकित्सक डॉ. राकेश पासवान के साथ अन्य संक्रमितों में नाजरेथ की एक स्टाफ नर्स, रेलवे के लॉ अफसर, सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें