फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयार किया खाका 

Fri, 28 May 2021 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • बच्चों के 105 आईसीयू बेड तैयार 
  • भगवतपुर सीएचसी में नया वार्ड 30 जून तक शुरू हो जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू
  • मांडा, रामनगर-उरुवा, फूलपुर और कोटवां सीएचसी एल-वन हॉस्पिटल होंगे
  • निजी अस्पतालों में भी लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट, बच्चों के इलाज की होगी सुविधा
  • तकनीकी रूप से दक्ष युवा किए जाएंगे प्रशिक्षित। आईटीआई को जिम्मेदारी, मांगे आवेदन
विज्ञापन
Bed - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार ऑक्सीजन के अलावा बच्चों के वार्ड पर विशेष जोर है। स्वरूपरानी (एसआरएन) और बेली अस्पताल में तो आईसीयू सुविधा वाले 105 बेड तैयार भी हो गए हैं। 

विज्ञापन


कोरोना का दूसरी लहर अभी गई नहीं है कि तीसरी की आहट सुनाई देनी लगी है। चूंकि दूसरे चरण में ऑक्सीजन और बेड की वजह से कई लोगों की जान चली गई। इसलिए बेड की संख्या बढ़ाने और ऑक्सीजन प्लांट पर ज्यादा फोकस है। बेली, काल्वीन समेत अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट को मंजूरी मिल गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसके अलावा तीसरी लहर में बच्चों को अधिक खतरा बताया जा रहा है। इसलिए बच्चों के इलाज को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में स्वरूपरानी अस्पताल में बच्चों का एक विशेष वार्ड होगा। इसमें 85 आईसीयू बेड होंगे। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि सभी बेड तैयार भी हैं। इनके अलावा बेली और काल्विन में 40 -40 बेड के आईसीयू वार्ड होंगे। बेली में 20 बेड तैयार हैं। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइपलाइन से होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पोस्ट कोविड मरीजों के लिए होगा टीबी अस्पताल 

तेलियरगंज स्थित टीबी अस्पताल पोस्ट कोविड मरीजों के लिए होगा। वहां 150 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा होगी। इस लिहाज से उसे विकसित किया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हर सीएचसी में होगा अपना ऑक्सीजन प्लांट

कोविड की दूसरी लहर से सबक लेते हुए सामुदायिक (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सीय सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। जिले के 21 सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। सीएचसी में 700 से अधिक मरीजों के इलाज की सुविधा होगी। ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइपलाइन से होगी।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

एसआरएन की 1066 बेड की होगी क्षमता

एसआरएन को चिकित्सीय सुविधाओं के लिहाज से और मजबूत बनाया जाएगा। आने वाले दिनों में अस्पताल की क्षमता 1066 बेड की होगी। इसमें नॉन कोविड, कोविड तथा पोस्ट कोविड तीनों ही तरह के मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड होंगे। इसमे 265 आईसीयू तथा 196 बेड एचडीयू होंगे। सभी बेड के साथ मौनीटर होंगे। अस्पताल में 20-20 एमटी के दो एलएमओ प्लांट हैं। 20 एमटी के एक और प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू है। इसके अलावा ऑक्सीजन के बैकअप की भी योजना बनाई गई है। इसके लिए 1000 और 200 एलपीएम के दो प्लांट लगाए जाएंगे। अस्पताल परिसर में रैन बसेरा भी होगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत अस्पताल के लिए ट्रैफिक प्लान भी बनाया जा रहा है। इसके लिए सर्वे शुरू है। इसके अलावा गोबर गली की तरफ एक निकास द्वार बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए भी सर्र्वे शुरू है। अस्पताल में कई अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें