फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: एक दिन में 411 संक्रमण से मुक्त, 366 नए केस मिले, चार की मौत

Sat, 19 Sep 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
corona virus - फोटो : sociol media
विज्ञापन
कोरोना के मामले में शुक्रवार को भी संक्रमित होने वालों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। एक दिन में कुल 411 लोग संक्रमण से ठीक हो गए, जो अब तक का रिकार्ड है। इसके पहले बुधवार को 406 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए थे। कोरेाना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि 411 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से कुल संख्या बढ़कर 12247 हो गई। वहीं 366 नए संक्रमित मिलने केे साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 16107 हो गई है। इसके अलावा 350 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 3634 हो गई है। 
विज्ञापन


डॉ. सहाय ने बताया कि इसमें 330 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सबसे अधिक मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यहां प्रयागराज के 154 संक्रमित भर्ती हैं। रेलवे अस्पताल में 50, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 28, यूनानी मेडिकल कॉलेज में आठ, दो निजी चिकित्सालयों में 63, बेली में 35 संक्रमित भर्ती हैं। बाकी 3331 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा अस्पतालों से 61 लोगों को छुट्टी दी गई है।

इसमें कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम से 10, रेलवे चिकित्सालय से 11, यूनानी मेडिकल कॉलेज से दो, बेली से नौ, दो निजी अस्पताल से 11 और एसआरएन चिकित्सालय से 18 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा 2796 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं और 2356 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव आने वालों लोगों में एंटीजन टेस्ट से 214, आरटीपीसीआर से 122 और 30 लोग ट्रूनॉट में संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर में 63 लोगों की जांच निजी लैब में हुई थी। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में 50 से अधिक लोगों की जांच निजी अस्पतालों में हुई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

एसआरएन की सिस्टर इंचार्ज, दो बैंक मैनेजर संक्रमित 

कोरोना ने शुक्रवार को एसआरएन चिकित्सालय की सिस्टर इंचार्ज, हाईकोर्ट के एक अफसर, अधिवक्ता सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना के नोडल ऑफिसर ने इसकी पुष्टि की। पॉजिटिव आने वालों में रेलवे के वरिष्ठ ट्रैफिक ऑफिसर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता, एग्रीकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर, सिविल लाइंस स्थित पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर, सीडीए पेंशन के असिस्टेंट एकाउंट मैनेजर, सैदाबाद सीएचसी के हेल्थ विजिटर, कौड़िहार स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, एलआईसी के एओ, हाईकोर्ट के अफसर, एसडीएम सदर का अर्दली, एजी ऑफिस का वरिष्ठ रिकार्ड ऑफिसर, आरएएफ का एसआई, इविवि के असिस्टेंट प्रोफेसर, सदर तहसील के रजिस्ट्रार, हंडिया स्थित यूनियन बैंक के मैनेजर, एसआरएन की सिस्टर इंचार्ज, हाईकोर्ट के अतिरिक्त व्यक्तिगत सचिव, सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी के ब्रांच मैनेजर संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी के संपर्क में आने वाले परिवार, रिश्तेदार, परिचितों को चिह्नित करके जांच कराई जाएगी। इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

कोरोना से चार की मौत

कोरोना से शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी शहर के रहने वाले थे। मौत के बाद फाफामऊ स्थित घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चारों का उपचार स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव आने वाले लोगों में जार्जटाउन के 57 वर्षीय व्यक्ति, ठठेरी बाजार के 73 वर्षीय बुजुर्ग, जगमल का हाता के 56 वर्षीय व्यक्ति और दारागंज के 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें