फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: दो शिक्षकों समेत 39 नए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Sun, 03 Jan 2021 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

रविवार को जिले में 4416 लोगों की कोविड जांच की गई। 24 घंटे में 39 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 50 लोगों ने संक्रमण को मात दी। उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक जिन 50 लोगों ने संक्रमण को मात दी, उनमें आठ लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 42 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अब तक 20782 लोग होम आइसोलेशन में रहकर स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

कम होकर 464 पर आए एक्टिव केस

जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार कम हो रहा है। रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या छह माह पूर्व के स्तर 464 पर आ गया है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 378 हो गई है। वर्तमान में सर्वाधिक 42 कोविड संक्रमित मरीज एलथ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं।बेली अस्पताल में 16, यूनाइटेड मेडिसिटी में नौ और कालिंदीपुरम कोविड केयर सेंटर में चार संक्रमित भर्ती हैं।

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय ने बताया कि संक्रमितों में प्राइमरी स्कूल हंडिया और रसूलाबाद स्थित इंटर कॉलेज के शिक्षक शामिल हैं। आरपीएफ प्रयागराज के एक कांस्टेबल, हंडिया थाने में तैनात एक होमगार्ड, जार्जटाउन स्थित सहकारिता विभाग के एक सहायक समेत कई लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें