फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: कोरोना के 176 नए केस आए सामने, तीन लोगों की जान गई

Sat, 08 Aug 2020 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना से शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को राहत मिली है। शुक्रवार के 226 के मुकाबले शनिवार को 50 कम नए संक्रमित मिलने से 24 घंटे में पॉजिटिव आने वालों की संख्या 176 रही। जबकि, अस्पतालों से छुट्टी पाने वालों की संख्या लगातार दूसरे दिन भी 107 बनी रही। इससे पॉजिटिव आने वाले कुल 3801 के मुकाबले 1768 लोग घर जा चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 1664 है। 

विज्ञापन

prayagraj covid-19 news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब तक 11 सौ से अधिक लोग होम आइसोलेशन में जा चुके हैं। जबकि 297 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है।  सीएमओ मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से कुल 3801 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
शनिवार को 57 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। शनिवार को कोटवा-बनी से 11, कालिंदीपुरम से 18, रेलवे चिकित्सालय से 15, यूनानी से 19, बेली से 20, यूनाइटेड मेडिसिटी से चार, एसआरएन चिकित्सालय से 20 लोगों की छुट्टी की गई। जबकि, 1448 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए हैं। 1603 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, एसआरएन चिकित्सालय के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 सुजीत कुमार ने कहा कि चिकित्सालय में अब तक 118 मरीज भर्ती हैं। 16 लोगों को संदिग्ध हाल में भर्ती किया गया है।

भर्ती लोगों में प्रयागराज के 110 लोग हैं। इसके अलावा बेली में 57, कोटवा-बनी में 45, रेलवे हॉस्पिटल में 36, कालिंदीपुरम में 147, यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में 27, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 65 मरीज भर्ती हैं। कोरोना के संक्रमितों की संख्या में कमी आने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन, कोरोना ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है। उससे आने वाले दिनों में क्या स्थिति बनेगी। इसको लेकर कोई कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें