जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष और दो अन्य अधिवक्ताओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला जज ने 28 अगस्त को न्यायालय बंद कर दिया है ।
29 शनिवार और 30 रविवार को अवकाश के बाद 31 अगस्त सोमवार को जिला न्यायालय न्यायिक कार्य के लिए खुलेगा। जिला जज ने न्यायालय परिसर को सैनिटाइज करने के लिए संबंधित लोगों को निर्देश दिया है। यह आदेश जिला जज विनोद कुमार तृतीय ने जारी किया है।
अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश दुबे ने बताया कि अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व दो अन्य अधिवक्ता कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिस के संबंध में संघ ने प्रस्ताव जिला जज को प्रेषित किया है। जिला जज ने कोविड-19 अपेडमिक प्रिवेंशन कमेटी की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए 28 अगस्त को जिला न्यायालय बंद कर दिया है।