फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: पीजी हॉस्टल, रेस्टोरेंट, दवा की दुकान से लेकर शहर के नर्सिग होम तक सील 

Sat, 27 Jun 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना के 23 मामले सामने आने से शुक्रवार को जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का एसआरएन परिसर में स्थित पीजी हॉस्टल का रूम, बालसन चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट, एसआरएन परिसर स्थित शिवा मेडिकल स्टोर, कानपुर रोड पर लोक सेवा आयोग चौराहे के करीब स्थित निजी अस्पताल का वार्ड सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


निजी अस्पताल में लालगोपाल गंज की एक महिला भर्ती थी। उसने प्राईवेट जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को एसआरएन शिफ्ट किया गया है जबकि वार्ड को सील किया गया है। इसके अलावा जार्ज टाउन, कौंधियारा को लोटार, झूंसी, बैरहना राजरूपपुर, सोरांव, बैरहना के तीन इलाके हॉटस्पॉट में शामिल हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग झूंसी, कौंधियारा का लोटार, सोरांव से पॉजिटिव आए मामलों की पूरी रिपोर्ट नहीं दे सका है। इससे इन इलाकों में कौन सा मुहल्ला शामिल हुआ है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल नौ इलाके हॉटस्पॉट में शमिल हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन इलाकों में कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें