फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन लोगों की रोजाना होगी शुगर और ब्लडप्रेशर की जांच

Sat, 30 May 2020 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
blood pressure
विज्ञापन
कालिंदीपुरम स्थिति इंस्ट्टीयूशनल क्वारंटीन सेंटर पर दो लोगों की मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिल प्रशासन को होश आया है। शुक्रवार से वहां क्वारंटीन किए गए लोगों की रोजाना ब्लडप्रेशर और शुगर की जांच कराना शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्हें जरूरत के मुताबिक दवाएं व अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं को मुहैया कराने जाने का इंतजाम किया गया है। छह बेड का मेडिकल इंफिरमरी सेंटर भी स्थापित कर दिया गया है। यहां उन्हें आकस्मिक स्थिति में हायर सेंटर भेजने से पहले तक की सभी चिकित्सकीय सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। 
विज्ञापन


कोरोन के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में अब जिन लोगों को रखा जा रहा है, उनकी दिन में कम से कम एक बार शुगर और ब्लडप्रेशर की जांच की जा रही है। इसके लिए जांच करने के लिए चिकित्सकों की टीम भी लगा दी गई है। अगर किसी भी क्वारंटीन व्यक्ति को चिकित्सकीय जरूरत है तो वह सेंटर के कंट्रोल रूम में फोन कर सकता है। एक-दो दिन में सभी कमरों में भी कंट्रोल रूम का नंबर चस्पा कर दिया जाएगा।

जिला कंट्रोल रूम का नंबर भी सेंटर के हर ब्लाकों पर चस्पा किया गया है। उन्होेंने बताया कि इसके अलावा दो एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं। जिन लोगों की तबीयत खराब होगी उन्हें लेकर अस्पताल जाएगी। इसके अलावा 62.5 केवीए का जनरेटर और पानी के लिए टीन शेड पहले ही स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कम्युनिटी किचेन की स्थापित किए जाने की बात चल रही है। जल्दी ही इसे भी विकसित कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को सेंटर का निरीक्षण डीएम ने भी किया था। उन्होंने जरूरत के मुताबिक व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें