कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 26 अगस्त से शहर के 12 इलाकों में अभियान चलाकर कोरोना टेस्ट करेगा। इसके लिए 10 मोबाइल वैन को लगा दिया गया है। इसके तहत निश्चित किए गए इलाकों में जाकर लोगों के स्वाब सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
जिन लोगों को भी जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत है, वे अपनी जांच मुफ्त में करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड की फोटो कापी साथ रखनी होगी। मोबाइल वैन अभियान के प्रभारी एसीएमओ डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि 26 अगस्त से चलने वाले अभियान में एक मोबाइल वैन तय किए गए इलाके में तीन स्थानों पर सैंपलिंग करेगी।
prayagraj news
- फोटो : sociol media
इन स्थानों पर मौजूद रहेगी मोबाइल टीम, सुबह नौ बजे शाम पांच बजे तक होगी जांच
सुबह नौ बजे से 11 तक - पूरा दलेल में विचारानंद संस्कृत, अल्लापुर में बीएचएस रैन बसेरा, दारागंज में प्राथमिक विद्यालय बख्शी खुर्द, अलोपीबाग में सिन्धु विद्या मंदिर, मंत्री नंद गोपा नंदी के कार्यालय के पास में अग्रवाल इंटर कॉलेज, पन्ना लाल रोड पर इंडियन प्रेस, कृष्णानगर में प्राथमिक विद्यालय में, बड़ा बघाड़ा में आरआरटी रूलर में, चिल्ला गोविंदपुर में सेंट पिटर्स एकेडमी में।
prayagraj news
- फोटो : sociol media
सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक
- बाघंबरी हाउसिंग स्कीम के पास मैडम क्यूरी विद्यालय में, सर्वोदय नगर अल्लापुर में बीएचएस रैन बसेरा में, तिलक नगर में तिलक इंटर कॉलेज में, बक्शी खुर्द में प्राथमिक विद्यालय में, पंजाबी कॉलोनी अलोपीबाग में सिंधु विद्या मंदिर में, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में, दरभंगा कॉलोनी में डॉ0 पीएस पब्लिक स्कूल में, मोहत्सिमगंज में इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में, ओम गायत्रीनगर में बालिका इंटर कॉलेज में, सलोरी में विकास विद्यालय में।
दोपहर दो से पांच बजे तक - नेता जी चौराहा के पास एसएस कॉन्वेंट में, शिवाजी नगर अल्लापुर में बीएचएस रैन बसेरा में, निराला मार्ग बक्शी खुर्द में प्राथमिक विघालय में, बक्शी कला में नगर महापालिका स्कूल, अलोपीबाग में सिन्धु विद्या मंदिर में, प्राथमिक विद्यालय मुट्ठीगंज, अमरनाथ झा जगत तारन गोल्डेन कॉलेज में, साउथ मलाका में नगर महापालिका स्कूल में, सदियाबाद में आईआरटी में, शिवकुटी में बृज बिहारी सहाय में जांच होगी।