फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: आज से मोबाइल टीमें घूम-घूमकर करेंगी एंटीजन टेस्ट

Tue, 25 Aug 2020 11:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : sociol media
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 26 अगस्त से शहर के 12 इलाकों में अभियान चलाकर कोरोना टेस्ट करेगा। इसके लिए 10 मोबाइल वैन को लगा दिया गया है। इसके तहत निश्चित किए गए इलाकों में जाकर लोगों के स्वाब सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


जिन लोगों को भी जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत है, वे अपनी जांच मुफ्त में करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड की फोटो कापी साथ रखनी होगी। मोबाइल वैन अभियान के प्रभारी एसीएमओ डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि 26 अगस्त से चलने वाले अभियान में एक मोबाइल वैन तय किए गए इलाके में तीन स्थानों पर सैंपलिंग करेगी।

 

prayagraj news - फोटो : sociol media

इन स्थानों पर मौजूद रहेगी मोबाइल टीम, सुबह नौ बजे शाम पांच बजे तक होगी जांच 

सुबह नौ बजे से 11 तक  - पूरा दलेल में विचारानंद संस्कृत, अल्लापुर में बीएचएस रैन बसेरा, दारागंज में प्राथमिक विद्यालय बख्शी खुर्द, अलोपीबाग में सिन्धु विद्या मंदिर, मंत्री नंद गोपा नंदी के कार्यालय के पास में अग्रवाल इंटर कॉलेज, पन्ना लाल रोड पर इंडियन प्रेस, कृष्णानगर में प्राथमिक विद्यालय में, बड़ा बघाड़ा में आरआरटी रूलर में, चिल्ला गोविंदपुर में सेंट पिटर्स एकेडमी में।

 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : sociol media

सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक

 - बाघंबरी हाउसिंग स्कीम के पास मैडम क्यूरी विद्यालय में, सर्वोदय नगर अल्लापुर में बीएचएस रैन बसेरा में, तिलक नगर में तिलक इंटर कॉलेज में, बक्शी खुर्द में प्राथमिक विद्यालय में, पंजाबी कॉलोनी अलोपीबाग में सिंधु विद्या मंदिर में, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में, दरभंगा कॉलोनी में डॉ0 पीएस पब्लिक स्कूल में, मोहत्सिमगंज में इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में, ओम गायत्रीनगर में बालिका इंटर कॉलेज में, सलोरी में विकास विद्यालय में। 

दोपहर दो से पांच बजे तक - नेता जी चौराहा के पास एसएस कॉन्वेंट में, शिवाजी नगर अल्लापुर में बीएचएस रैन बसेरा में, निराला मार्ग बक्शी खुर्द में प्राथमिक विघालय में, बक्शी कला में नगर महापालिका स्कूल, अलोपीबाग में सिन्धु विद्या मंदिर में, प्राथमिक विद्यालय मुट्ठीगंज, अमरनाथ झा जगत तारन गोल्डेन कॉलेज में, साउथ मलाका में नगर महापालिका स्कूल में, सदियाबाद में आईआरटी में, शिवकुटी में बृज बिहारी सहाय में जांच होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें