फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: अधिवक्ता के संक्रमित होने पर जिला न्यायालय बंद, सोमवार को खुलेगा न्यायालय

Fri, 21 Aug 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : sociol media
विज्ञापन
 जिला न्यायालय के एक पूर्व कार्यकारिणी सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला जज ने 21 अगस्त को न्यायालय बंद कर दिया है। 22 और 23 अगस्त को लॉकडाउन के  बाद 24 अगस्त सोमवार को जिला न्यायालय न्यायिक कार्य के लिए खुलेगा ।
विज्ञापन


जिला जज ने न्यायालय परिसर को सैनिटाइज और साफ सफाई के लिए संबंधित लोगों को निर्देश दिया है। यह आदेश जिला जज विनोद कुमार तृतीय ने जारी किया है।

अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश दुबे ने बताया कि जिला न्यायालय के एक अधिवक्ता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में संघ के मंत्री द्वारा जिला जज को सूचित किया गया है। जिला जज ने कोविड-19 पैड मिक प्रिवेंशन कमेटी की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए 21 अगस्त को जिला न्यायालय बंद कर दिया है। 22 अगस्त को शनिवार 23 को रविवार और लॉकडाउन होने के कारण न्यायालय बंद रहेगा इस तरह 24 अगस्त को न्यायिक कार्य के लिए कोर्ट खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें