फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: कोरोना का कहर जारी- प्रयागराज में कोरोना से चार लोगों की मौत

Wed, 15 Jul 2020 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news: death from corona - फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोरोना की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं जिले में फिर 52 नए मामले सामने आए। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद उड़ गई।

आंकड़ों को देखते हुए शाम को स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर संक्रमण पर नियंत्रण के सुझाव मांगे। जिले में कोरोना से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या ढाई सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
एसआरएन चिकित्सालय के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि तबीयत खराब होने पर जौनपुर के मीरपुर इलाके का युवक 10 जुलाई को एसआरएन आया था। उसको भर्ती कर जांच कराई गई।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पॉजिटिव आने के बाद कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को जौनपुर जिला प्रशासन को सौंपा गया। परिवारवालों की इच्छानुसार युवक का अंतिम संस्कार जौनपुर में ही कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक को मोटापा था। इसी वजह से बीपी की समस्या हो गई थी।

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर बुधवार को कोरोना से प्रयागराज के करेली के 94 साल और कर्नलगंज के 70 साल के बुजुर्ग और धूमनगंज चकिया के 55 साल के अधेड़ की जान चली गई। करेली के और कर्नलगंज के दोनों बुजुर्गों की तबीयत कई दिनों से खराब थी। दोनों बुजुर्ग और धूमनगंज चकिया का अधेड़ एसआरएन कोविड-19 की ओपीडी में दिखाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
94 वर्षीय वृद्ध को बीपी की समस्या थी, जबकि कर्नलगंज के बुजुर्ग को बीपी और न्यूरो की परेशानी थी। अधेड़ सीओपीडी की चपेट में था। दोनों बुजुर्ग 13 जुलाई को एडमिट हुए थे, जबकि अधेड़ 12 जुलाई को एसआरएन गया था। बुधवार को मौत के बाद तीनों के शव को जिला प्रशासन को सौंप दिए गए। जिला प्रशासन ने शवों का फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें