फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए संक्रमितों से ज्यादा ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
prayagraj corona news and latest update
विज्ञापन
-248 कोविड पॉजिटिव मिले, 313 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन

प्रयागराज। कोविड संक्रमण काल में बुधवार को लगातार दूसरे दिन नए कोरोना संक्रमितों 248 से ज्यादा 341 मरीजों ने कोविड को मात दी। इनमें विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती 28 मरीज और होम आइसोलेशन पूरा करने वाले 313 संक्रमित शामिल हैं।
सीेएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक बुधवार को एंटीजन जांच में 173, आरटीपीसीआर जांच में 58 ( दो निजी लैब की रिपोर्ट शामिल) तथा टूनॉट जांच में 17 मरीजों को पॉजिटिव पाया गया। करीब 3500 लोगों की कोविड जांच की गई। वहीं विभिन्न कोविड केयर सेंटरों और कोविड अस्पतालों से कुल 28 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सर्वाधिक 154 संक्रमित एल थ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। इसी क्रम में कालिंदीपुरम कोविड केयर सेंटर में 13, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 20, रेलवे हॉस्पिटल में 46, बेली में 67, यू नाइटेड मेडिसिटी में 37 तथा साईंनाथ एमएमए हॉस्पिटल में 30 संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

3290 एक्टिव केस, 9895 का होम आइसोलेशन पूरा
सीएमओ डॉ. बाजपेयी के मुताबिक जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3290 है। वहीं 9895 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बुधवार को 313 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।
-तीन कोरोना संक्रमितों की गई जान, एक की भर्ती होने से पहले मौत
प्रयागराज। जिले में बुधवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें एक ऐसा संक्रमित रहा, जो गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल तो पहुंचा लेकिन भर्ती होने के पहले ही उसका दम टूट गया।
एसआरएन के कोरोना उप प्रभारी डॉ. सुजीत के मुताबिक मंगलवार रात जार्जटाउन निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर हालत में कोविड उपचार के लिए भर्ती किया गया था। दमा की पुरानी बीमारी के साथ वह बीपी और शूगर के भी मरीज थे। आज सुबह सात बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं कन्हईपुर निवासी 54 वर्षीय संक्रमित गुर्दे के संक्रमण से पीड़ित थे। उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं। 18 सितंबर को भर्ती के बाद उनकी दो बार डायलिसिस भी की गई। बुधवार शाम छह बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें