prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन।
- फोटो : prayagraj
जान गंवाने वालों में 25 फीसदी संक्रमित ग्रामीण
कोरोना संक्रमण की दूसरी खतरनाक लहर अब गांवों की ओर बढ़ चली है। बीते तीन दिन यानी बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जान गंवाने वालों में 25 मरीज ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। इससे पहले कुल मौतों में एक या दो मरीज ही गांव के रहने वाले थे। साफ है कि संक्रमण से बेखौफ ग्रामीणों ने पहले न तो एहतियात बरता ना ही लक्षण दिखने पर कोविड की जांच कराई। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल पहुंचे तो जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक शहरी इलाकों की अपेक्षा अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रतिदिन होने वाली कोविड जांच में भी सर्वाधिक संक्रमित ग्रामीण इलाके के रहने वाले पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में कोविड जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। ताकी संक्रमण का प्रसार रोका जा सके।
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने के लिए परेशान दिखे परिजन।
- फोटो : prayagraj
एक दिन में सर्वाधिक 15599 लोगों ने की कोरोना जांच
शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक कोरोना जांच कराने का भी रिकार्ड बना है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले एक मार्च 2020 से 30 अप्रैल 2021 तक एक दिन में इतनी कोरोना जांच नहीं की गई। 24 घंटे में सर्वाधिक 25 मौतों को अलग कर दें तो राहत की बात है कि 15559 लोगों की कोविड जांच में सिर्फ 1389 नए लोगो कोविड पॉजिटिव पाए गए। कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ एके तिवारी के मुताबिक जांच का दायरा हर दिन बढ़ाया जा रहा है। जांच केंद्रों से इतर 92 सचल दस्ते गाड़ियों से जगह-जगह कोरोना की जांच कर रही हैं। शुक्रवार को 10696 लोगों की एंटीजन, 4061 लोगों की आरटीपीसीआर, 245 लोगों की ट्रूनॉट जांच की गई। साथ ही 597 लोगों ने निजी केंद्रों पर कोविड की जांच कराई।
prayagraj news : एसआरएन में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना मरीज का उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : prayagraj