फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तिहाई से ज्यादा लोग गलत तरीके से पहन रहे मास्क, सर्वे में सामने आई बात

Sat, 01 May 2021 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 13 फीसदी लोग अब भी नहीं लगा रहे मास्क
  1. सर्वे के प्रमुख निष्कर्ष
  • 54 फीसदी लोग ही सही तरीके से मास्क पहन रहे।
  • मास्क पहनने के तरीके को लेकर पॉश इलाकों में रहने वाले भी कम जागरूक
  • सामान्य के साथ ही पॉश इलाकों में भी 33 फीसदी लोग गलत तरीके से पहन रहे मास्क
  • पुलिस की मदद से मास्क सही तरीके से पहने जाने को लेकर लोगों को किया जाना चाहिए जागरूक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हुए एक साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो ठीक ढंग से मास्क नहीं पहन रहे। दरअसल शहर के 200 से ज्यादा लोगों पर यूपी पुलिस द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि एक तिहाई लोग मास्क गलत तरीके से लगा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि गलत तरीके से मास्क पहनने वालों की संख्या पॉश इलाकों और सामान्य इलाकों में लगभग बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शहरियों की मास्क पहनने की आदत को लेकर शहर में कुल 11 जगहों पर सर्वे किया गया। इनमें से चार पॉश इलाके जबकि शेष आठ नॉन पॉश इलाके चुने गए। प्रत्येक जगह पर 20-20 लोगों पर सर्वे किया गया। इस तरह कुल 220 लोगों को सर्वे में शामिल किया गया। सर्वे मेें पाया गया कि कुल 73 यानी 33 फीसदी लोगों ने मास्क गलत तरीके से लगा रखा था। पॉश इलाकों की बात करें तो यहां 80 में से 27 जबकि सामान्य इलाकों में 140 मेें से 46 लोग गलत तरीके से मास्क पहने मिले। यानी पॉश इलाकों, जहां जागरूकता का स्तर ज्यादा माना जाता है, वहां भी गलत तरीके से मास्क लगाने वालों की संख्या कम नहीं। कुल 13 फीसदी लोग ऐसे मिले जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था। ऐसे लोगों की कुल संख्या 38 रही।

इन जगहों पर किया गया सर्वे
पॉश इलाके- अशोक नगर (बाबा चौराहा), जार्जटाउन (प्रीति नर्सिंग होम के पास), सोहबतियाबाग चौराहा (दोनों डॉट पुल के बीच), टैगोर टाउन चौराहा।
सामान्य इलाके - अटाला चौराहा, करेली करामात की चौकी, मुट्ठीगंज चौराहा, सुलाकी चौराहा, बाघंबरी गद्दी चौराहा, गोविंदपुर सब्जी मंडी, कालिंदीपुरम सब्जीमंडी चौराहा (इन इलाकों में शाम पांच से सात बजे तक सर्वे किया गया)।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें