फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News : अपर महाधिवक्ता समेत 220 नए कोरोना संक्रमित, आज से लागू हो सकती हैं पाबंदियां

Tue, 11 Jan 2022 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 919 तक पहुंच गया है। मंगलवार को यह संख्या एक हजार के पार गई तो जिले में कई तरह की पाबंदियां लागू हो सकती हैं। जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट समेत अन्य सार्वजनिक स्थल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइन में जांच केंद्र पर कोविड जांच कराती महिला। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसी कि आशंका थी, सोमवार को मौसम साफ होने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ गई। नौ महीने बाद संक्रमितों का आंकड़ा दो सौ के पार चला गया। इससे पहले 12 मई को इतने संक्रमित मिले थे। एक दिन पहले के मुकाबले ज्यादा जांचें हुईं। 24 घंटे में 220 नए पॉजिटिव  चिह्नित हुए हैं। संक्रमितों में अपर महाधिवक्ता समेत माघ मेला ड्यूटी पर आए साथ सिपाही भी शामिल हैं।

विज्ञापन


नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 919 तक पहुंच गया है। मंगलवार को यह संख्या एक हजार के पार गई तो जिले में कई तरह की पाबंदियां लागू हो सकती हैं। जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट समेत अन्य सार्वजनिक स्थल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित किए जाएंगे। शादियों समेत अन्य आयोजनों में भी 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनकी पत्नी कविता त्रिपाठी ने भी जांच कराई, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। अपर महाधिवक्ता नीरज ने बताया कि गले में खराश होने के कारण उन्होंने एहतियातन जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खुद को अन्य सदस्यों से अलग करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है। संक्रमितों की सूची में मेडिकल कॉलेज टीकाकरण केंद्र के नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. उत्सव सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन

9957 लोगों की जांच की गई
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक सोमवार को 9957 लोगों की कोविड जांच की गई। जिनमें  220 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में शहर के साथ ही गांवों के भी लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों को मामूली लक्षण हैं। गले में खराश, सर्दी-जुकाम की शिकायत वाले संक्रमितों के होम आइसोलेशन आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। लक्षणों और स्थिति के आधार पर चिकित्सकों की टीम मरीजों के उपचार के संबंध में निर्णय ले रही है। डॉ. तिवारी के मुताबिक किसी कोरोना संक्रमित की मौत की सूचना नहीं है।

एलथ्री अस्पताल एसआरएन के नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. सुजीत सिंह के मुताबिक कोविड वार्ड में 12 संक्रमित भर्ती हैं। सोमवार को माघ मेला से एक सिपाही को लाया गया। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों के पर चिकित्सकों की टीम नजर रख रही है। वहीं, कोटवा एट बनी केंद्र के नोडल राहुल सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र से चिह्नित पांच सिपाहियों को भर्ती की गई है। सभी की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

माघ मेला क्षेत्र में 12 जांच टीमें, 861 की जांच
माघ मेला क्षेत्र में सोमवार को 12 टीमों ने सभी सेक्टरों, पुलिस लाइन से 861 लोगों के स्वाब नमूने एकत्र किए। मेला के नोडल कोरोना डॉ. जयकिशन के मुताबिक छह स्टैटिक टीमों के साथ छह मोबाइल टीमें कोविड जांच के लिए लगाई गई हैं। दिन भर में 540 एंटीजन, 321 आरटीपीसीआर जांचें की गईं। सात सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांच सिपाहियों को आइसोलेशन में कोटवा एट बनी तथा एक सिपाही को एसआरएन में भर्ती कराया गया है।

एक संक्रमित सिपाही ने कानपुर से लौटने की जानकारी दी है। वहीं रविवार को भी मेला पुलिस लाइन के दो सिपाहियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके यहां पहुंचते ही स्वास्थ्य परीक्षण कर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। वहीं मेला के प्रभारी अधिकारी पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि करोना संक्रमित सिपाहियों को होम आइसोलेशन में नहीं बल्कि संक्रमण का प्रसार न हो, इसलिए अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें