फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj corona: कोरोना के मिले 193 नए संक्रमित, डिस्चार्ज हुए 424

Wed, 02 Feb 2022 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामलों में मंगलवार को वृद्धि देखी गई और 193 नए मरीज मिले हैं। लेकिन राहत की बात यह रही कि महामारी को मात देने वालों की संख्या दोगुनी से ज्यादा रही। कुल 424 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसमें 4 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली और 420 ने होम आइसोलेशन खत्म किया है। 
विज्ञापन



मंगलवार को कुल 6816 लोगों की जांच की गई। इसमें निजी लैब में जांच कराने वालों की संख्या 178 रही। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीजन के 3297 टेस्ट और 3231 आरटीपीसीआर जांच की गई। 178 लोगों ने ट्रूनॉट जांच कराई।


दूसरी ओर मेला क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच कराई गई। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मेला क्षेत्र में 12 मोबाइल टीमें और 16 अन्य टीमों ने सैंपलिंग की। नए संक्रमितों में डफरिन अस्पताल के मेडिकल अफसर, हाईकोर्ट के आरओ और बैंक कर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन


46 हजार से अधिक को लगा कोरोना का पहला टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान में मंगलवार को पहले टीके की डोज लेने वालों की संख्या 46 हजार से अधिक रही। जिले में कुल 64,660 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही कुल डोज लेने का आंकड़ा 76 लाख से अधिक हो गया है। 15 से 17 आयु के 12 हजार 212 किशोरों ने पहला टीका लगवाया। प्रीकॉशन डोज लेने वालों में हेल्थ वर्कर 221 और फ्रंट लाइन वर्कर 664 शामिल रहे। 60 साल से अधिक उम्र के 299 लोगों को भी प्रीकॉशन डोज दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें