एआईएमआईएम कानपुर देहात में बुलडोजर चलाने की घटना की निंदा
कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दीक्षित के मकान पर बुलडोजर चलाने की घटना की एआईएमआईएम ने कड़ी निंदा की है। महानगर अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अफ़सर महमूद व पूर्व युवा महानगर अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद ने कहा कि प्रशासन के लोग इस घटना को अंजाम दिए हैं उनकी लापरवाही की वजह से दो लोगों की मृत्यु हो गई है। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।