फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मंच से नाम न लेने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से ही भिड़ गया कांग्रेस नेता, लोगों ने किया बीच-बचाव

Mon, 03 Aug 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस स्थित शंकर मेमोरियल हॉल में ‘छात्राें की गूंज’ कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सामने ही कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और प्रदेश अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रयागराज पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित शंकर मेमोरियल हॉल में ‘छात्राें की गूंज’ कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सामने ही कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और प्रदेश अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, समीक्षा बैठक के दौरान मंच से कुछ कांग्रेसियों का नाम लिया गया और इसमें एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। इस पर युवा कांग्रेसी भड़क गए और उन्होंने इसका विरोध किया।

विज्ञापन


इसी बात पर कांग्रेसी आपस में उलझ गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को बीच-बचाव करना पड़ा। इसके बाद मंच पर भीड़ बढ़ने पर प्रदेश अध्यक्ष ने चुनिंदा लोगाें को ही मंच पर आने के लिए कहा। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का नाम उन्होंने नहीं लिया। इस पर कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के बीच भी इस मसले पर तीखी बहस हुई। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें