फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सड़क हादसे में सेवानिवृत्त महिला सुपरवाइजर की मौत, जार्जटाउन क्षेत्र की रहने वाली थीं

Mon, 03 Aug 2026 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर गांव में हुए सड़क हादसे में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सेवानिवृत्त महिला सुपरवाइजर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर गांव में हुए सड़क हादसे में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सेवानिवृत्त महिला सुपरवाइजर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के मालवीय रोड निवासी विधा चंद्रा (61) पत्नी अशोक कुमार चंद्रा बाल विकास पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त थीं। शनिवार को वे किसी काम से हंडिया गई थीं। शाम को वे ऑटो से घर लौट रही थीं। इस दौरान सरपतीपुर के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने उन्हें सीएचसी कोटवा एट बनी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में ऑटो चालक भी घायल हुआ था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पति अशोक कुमार चंद्रा ने बताया कि हम उन्हें निजी अस्पताल ले जा रहे थे पर जाम में फंस गए, जिससे अस्पताल पहुंचने में काफी देर हो गई। समय से इलाज नहीं मिलने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें