फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा इसलिए की खुदकुशी

Mon, 26 Sep 2022 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गोंडा के कोतवाली देहात स्थित तुलका डीहा गांव का रहने वाला अनुराग मालवीय नगर स्थित लॉज में रहकर तैयारी करता था। उसके पिता कामेश नारायण गोंडा कलेक्ट्रेट में तैनात हैं। सोमवार को वह बहुद देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। 
विज्ञापन
फांसी लगाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुट्ठीगंज के मालवीय नगर में प्रतियोगी छात्र अनुराग श्रीवास्तव (24) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने खुद को ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन



गोंडा के कोतवाली देहात स्थित तुलका डीहा गांव का रहने वाला अनुराग मालवीय नगर स्थित लॉज में रहकर तैयारी करता था। उसके पिता कामेश नारायण गोंडा कलेक्ट्रेट में तैनात हैं। सोमवार को वह बहुद देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। 


अगल-बगल रहने वाले छात्रों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर वह फांसी पर लटका मिला। गमछे से बनाए गए फंदे पर उसका शव लटका था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के दौरान सुसाइड नोट मिला। एसओ आशीष कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि वह खुद से ही परेशान है। उधर घरवालों ने बताया कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें