फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, अगले तीन से चार दिन रहेगी गलन

Fri, 31 Dec 2021 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

तापमान की उठापटक के बीच हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा। यह सीजन का सर्वाधिक कोहरा रहा। दिन में कुछ-कुछ अंतराल में भगवान भास्कर दर्शन तो देते रहे लेकिन उससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Prayagraj News : आजाद पार्क में ठंड से बचने के लिए कुछ इस तरह से निकलीं युवतियां। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली ठंडी हवाओं से संगम नगरी में ठिठुरन बढ़ गई है। शीतलहर के बीच गलन वाली सर्दी से शुक्रवार को लोग परेशान रहे। सुबह कोहरा फिर बीच-बीच में कुछ अंतराल से निकल रही धूप के बीच सर्द हवाएं लोगों को सताती रहीं। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी न्यूनतम पारा नौ डिग्री ही रहा।  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी गलन वाली ठंड से लोगों को कम से कम तीन चार दिन निजात नहीं मिलने वाली। इस अवधि में प्रयागराज में बारिश भी हो सकती है। फिलहाल शनिवार एक जनवरी को भी घना कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन


तापमान की उठापटक के बीच हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा। यह सीजन का सर्वाधिक कोहरा रहा। दिन में कुछ-कुछ अंतराल में भगवान भास्कर दर्शन तो देते रहे लेकिन उससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। धूप की आस में छत पर पहुंचे लोगों को ठंडी हवाओं ने ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। शाम चार बजे ही तेज ठंडी हवाओं के साथ अंधेरे जैसे स्थिति बन गई।

Trending Videos
विज्ञापन

Prayagraj News : अस्पताल में ठंड से बचाव के लिए कुछ इस तरह मरीजों ने इंतजाम किया। - फोटो : प्रयागराज
अलाव से भी नहीं मिल रही राहत
ठंड में खुले स्थानों पर अलाव ही राहत दे पा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान  9.6 डिग्री सेल्सियस पर आया, लेकिन रात पहले से अधिक सर्द रही। हवाओं का रुख उग्र ही रहा। घर से बाहर निकले लोग हाथ और चेहरा ढंकते नजर आए। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम स्तर पर बना रहा। आर्र्दता अधिकतम 100 और न्यूनतम 85 प्रतिशत मापी गई।

शहर के तमाम चौराहों पर अन्य दिनों के मुकाबले चाय और कॉफी की चुस्कियां लगाते लोग ज्यादा दिखाई दिए। गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी खासी चहल पहल देखी गई। तिब्बती बाजार में गर्म कपड़े खरीदने के लिए आज काफी लोग पहुंचे। 

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के प्रभाव से अगले तीन से चार दिन तक  ऐसा ही सर्द मौसम बना रह सकता है।  पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात का तापमान संग कोहरा भी घना होने की उम्मीद है। उधर मौसम विभाग ने अगले छह दिन तक प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें