फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः होली पर दिखेगा ‘छप्पन इंच का सीना’

Tue, 19 Mar 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
गोकुल में उड़ता होली का रंग गुलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दारागंज में 21 एवं 22 मार्च को होने वाले ऐतिहासिक दमकल युद्ध की तैयारियां तेज हैं। भगवान वेणी माधव के संग होली से शुरुआत के बाद बाबा भंडार और अंत में धकाधक अभिनंदन चौराहे पर दर्जनों दमकल डटेंगे। रंग बिरंगे खूबसूरत प्राकृतिक रंगों से सागर भरे जाएंगे। आमने-सामने दर्जनों दमकल होंगे।
विज्ञापन


अबकी मुकाबले में 56 इंच केसीने वाला दमकल, जांबाज अभिनंदन दमकल, अग्नि और राफेल नामक दमकल भी रहेगा। वहीं दूसरी ओर अजहर मसूद, इमरान खान, चीन के राष्ट्रपति और चिकनी चमेली जैसे नामों वाले दमकल भी रहेंगे। सीटी बजते ही एक दूसरे पर रंगों की बौछार शुरु होगी। चेहरे पर ढाटा और चश्मा पहन कर रंगों की बौछार की जाएगी। विजेता को शगुन गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।
प्रयागराज सेवा समिति के संयोजक तीर्थ राज पांडे के मुताबिक अबकी दमकल योद्धाओं में शंकर जी शर्मा, धर्मराज पांडे, बाबा भंडार भक्त राज पांडे, कन्हैया शर्मा, पुष्पराज पांडे, पहलवान शक्ति राज योगराज शास्त्री, प्रभुराज पांडे रम्मू गुरु डीआर पांडे राकेश श्रीवास्तव केसी पांडे आदि फिलहाल अपने दमकलों की साफसफाई में जोरशोर से जुटे हैं।
विज्ञापन


प्रयाग नागरिक सेवा संस्थान की ओर से केसर विद्यापीठ से 19 मार्च को रात आठ बजे नए रंग-रोगन के साथ हथौड़ा बारात निकाली जाएगी। संयोजक संजय सिंह के मुताबकि हथौड़ा को काजल लगाकर राई, नोन-मिर्च से नजर उतारी जाएगी। उसके बाद कद्दू भंजन करके हथौड़ा की कंधा चढ़ी कराई जाएगी। आरएस वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

‘होली’ के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक केंद्र की ओर से 19 मार्च को सायं चार बजे से केन्द्र परिसर में सांस्कृतिक संध्या ‘फागुनी बयार’होगी। केंद्र निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर के मुताबिक इसके तहत अबीर-गुलाल के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों की सुरमयी प्रस्तुतियां होंगी। इसमें ब्रज की फूलों की होली, शास्त्रीय नृत्य कथक, फगुआ, चैती व ठुमरी गायन की मनोरम प्रस्तुतियां भी होंगी।

अधिवक्ताओं ने होली के पहले ही सोमवार को होली का रंग जमाया। कचहरी परिसर में अधिवक्ता दिनेश मिश्रा एवं अखिलेश झा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के बीच ठंडई बांटी गई। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

मानस दर्शन समिति की ओर से 23 मार्च को शाम सात बजे से रामलीला मैदान, तुलाराम बाग, मधवापुर सब्जी मंडी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संयोजक शैलेंद्र मधुर के मुताबिक सम्मेलन सेना के जवानों को समर्पित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें