मांडा(संवाद)। भारतगंज चौकी इंचार्ज सूर्यप्रकाश दूबे व दरोगा अश्वनी राय, संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर भारतगंज कस्बे व हाटा, सुरवां बाजार स्थित दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। जिसको लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच हुआ है।
भारतगंज कस्बे के दुकानदार श्याम केशरवानी निवासी कस्बा शिरोमनि पुर, हमिद रजा, माजिद निवासी कटरा बाजार, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, शारदा निवासी भारतगंज बस अड्डा, भरतलाल, छेदीलाल, कृष्ण कुमार निवासी मंगलवारी बाजार, शिव कुमार निवासी शुक्रवारी बाजार में दुकान खोलकर भीड़ इकट्ठा किए थे। इसी तरह धमेंद्र कुमार निवासी सुरवांदला पुर, कमलेश कुमार निवासी सिकरा, रवि केशरी निवासी मांडाखास, शुभम कुमार, रामसरन निवासी पियरी, शिवशंकर, आशा बेगम, गुड्डू निवासीगण हाटा व सभापति निवासी पुरा पांडेय लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए दुकान खोली और ग्राहकों की भीड़ इकट्ठा की।
नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई
मांडा(संवाद)। थाना क्षेत्र के तिसेनतुला पुर गांव निवासी शिवचरन, पवन अपने पड़ोसी जयनाथ व मुन्नू लाल से खेत की जुताई को लेकर आपस में भिड़ गए। वहीं मांडाखास गांव निवासी राज बहादुर अपने पड़ोसी प्रवीण कुमार व सुशील कुमार से मेड़ बांधने के विवाद को लेकर मारपीट किए। इसी तरह दिघिया गांव निवासी हरिमोहन अपने भाई अवधराज सिंह से भूमि बंटवारे को लेकरगाली-गलौच कर रहे थे। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।