कोरांव में रविवार को कुल 146 संदिग्धों की सैम्पलिंग कराई गई थी। जिसमे 12 कोविड पॉजिटिव पाए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।अब तक शुक्त्रस्वारए शनिवार और रविवार तीन दिनों में कुल 304 संदिग्ध लोगों की जांच कराई गई। जिनमे कुल 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।इनमें से महज बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कोरांव में ही 5 पॉजिटिव केस मिले हैं।
इसके अलावा बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कोरांव में भी दो कर्मचारी कोरोना से संक्त्रस्मित पाए गए हैं। इसी प्रकार इन तीन दिनों में नगर पंचायत कोरांव के विभिन्न मुहल्लों में अब तक कोरोना से संक्त्रस्मित मरीजों की संख्या 12 हो गई है। रविवार को आई रिपोर्ट को देखते हुए कहा जा सकता है कि सोमवार को पूरा कोरांव हॉटस्पॉट हो सकता है।
उपजिलाधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा और बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कोरांव सोमवार और मंगलवार को बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज की रिपोर्ट को देखते हुए संक्त्रस्मित क्षेत्रों को रात में सील कराया जाएगा। इस प्रकार तीन दिन पूर्व तक काफी सुरक्षित प्रतीत हो रहा नगर क्षेत्र कोरांव अचानक दर्जन भर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पूरी तरह डैंजर जोन में रूपांतरित हो चुका है।