शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की पुनर्परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाकर शनिवार से ही बसों में फ्री सफर की अनुमति दी गई है। प्रयागराज रीजन की बात करें तो यहां परीक्षा की वजह से 570 नियमित बसों के साथ 125 अतिरिक्त बसें लगाई गई। हालांकि शनिवार और रविवार, दोनों ही दिन अतिरिक्त बसों के संचालन की जरूरत नहीं पड़ी।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की रविवार को हुई परीक्षा में प्रयागराज से विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली बसें अभ्यर्थियों से भरी रहीं। बस में फ्री सफर होने की वजह से रेलवे स्टेशन पर जरूर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान प्रयागराज रीजन की बसों से शनिवार और रविवार को दस हजार से ज्यादा लोगों ने सफर किया। रोडवेज अफसरों ने बताया कि सोमवार तक बसों में सफर करने वाले अभ्यर्थियों के फाइनल आंकड़े आ जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की पुनर्परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाकर शनिवार से ही बसों में फ्री सफर की अनुमति दी गई है। प्रयागराज रीजन की बात करें तो यहां परीक्षा की वजह से 570 नियमित बसों के साथ 125 अतिरिक्त बसें लगाई गई। हालांकि शनिवार और रविवार, दोनों ही दिन अतिरिक्त बसों के संचालन की जरूरत नहीं पड़ी।
क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों को उनके एडमिट कार्ड पर परिवहन निगम की बसों में निऱ्शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई। कहा कि यह सुविधा 22 से 24 जनवरी तक मान्य है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से मिर्जापुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर रूट जाने वाली बसों में अभ्यर्थी ज्यादा रहे। इस बीच क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस स्टेशन पर अलाव का भी इंतजाम किया।