Prayagraj News : बमबाजी के बाद छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
उसने मांगे तो पैसे देने से इंकार कर दिया, जिस पर युवक गालीगलौज करते हुए चले गए। कुछ देर बाद चारों 8-10 अन्य लोगों को लेकर आए और दुकान का सामान उठाकर फेंकने लगे। रोकने पर निशित को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव पर खालिद पर भी हमला किया। हमलावरों में शामिल कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए जिससे वहां भगदड़ मच गई। अगले ही पल एक हमलावर ने बम चला दिया। जिससे जोरदार धमाका से वहां दहशत फैल गई।
इसके बाद हमलावर गालीगलौज करते हुए भाग निकले। उधर बम के छर्रे लगने से निशित व खालिद दोनों जख्मी हो गए। सूचना दी गई तो जार्जटाउन पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि भुक्तभोगी से पूछताछ की गई लेकिन वह हमलावरों का नाम-पता नहीं बता पाया। फुटेज के जरिए उनकी तलाश की जा रही है।
Prayagraj News : बमबाजी के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
बाइक से आए थे हमलावर, 26 सेकेंड में की वारदात
बमबाजी की पूरी घटना बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसे देखने से पता चलता है हमलावर बाइक से आए थे और 26 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर निकल भागे। इसके मुताबिक घटना 3.46 मिनट 48 सेेकेंड पर हुई। जबकि 3.47 मिनट व 14 सेकेंड पर हमलावर भाग चुके थे।
शाम होते ही लगने लगता है जमावड़ा
घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में जबरदस्त आक्रोश रहा। उन्होंने बताया कि मॉडल शॉप के चलते यहां शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है। नियमविरुद्ध तरीके से यहां लोग दुकान के बाहर खड़े होकर भी शराब पीते हैं। जिससे आने-जाने वालों को भी दिक्कतें होती हैं। बगल में ही कॉलोनी भी है जहां से महिलाओं का निकलना भी दूभर हो जाता है। विरोध करने पर वह झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं। इसकी तस्दीक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी की जा सकती है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ कर्नलगंज का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।