फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास

Sun, 03 Mar 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
blackmail shimla
विज्ञापन

शिवकुटी निवासी फोटो स्टूडियो मालिक व उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। उससे पांच लाख रुपये मांगे गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।भुक्तभोगी शिवकुटी के तेलियरगंज का रहने वाला है। उसका आरोप है कि 17 फरवरी को दोपहर लगभग 2.15 मिनट पर उसके व्हाट्सअप पर अज्ञात नंबर से उसका व उसकी पत्नी का कम्पूटरीकृत अश्लील वीडियो आया। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। संबंधित नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद इरफान बताया व पांच लाख रुपये मांगे। न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन


आरोप है कि शिवकुटी पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद भुक्तभोगी ने अफसरों से शिकायत की। अफसरों के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शिवकुटी इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है। 

घर में घुसकर छेड़खानी, मुकदमा
प्रयागराज। आजाद नगर हड्डी गोदाम, थाना करेली निवासी महिला ने छेड़खानी के आरोप में करेली थाने में रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि वह घर में अकेली थी तभी दो बजे राशिद उर्फ भैया, आफताब व फरहान आए व छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। उसी समय महिला का भाई आया तो धमकी देते हुए भाग गए। करेली पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


महिला को पीटा, मुकदमा
प्रयागराज। बलुआघाट निवासी महिला ने मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वह मसजिद के पास से जा रही थी, जहां पर जाम लगा था । तभी अज्ञात व्यक्ति उससे बहस करने लगा और गालीगलौच करेन लगा। साथ ही विरोध पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें