धूमनगंज निवासी युवती ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने 2.80 लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
धूमनगंज निवासी पीड़िता अपने भाई के साथ चाय-नाश्ते का कैफे चलाती थी। इसी दौरान मिर्जापुर निवासी ऋतिक सोनी का आना-जाना हुआ और उसने दोस्ती कर ली। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी ने गालीगलौज शुरू कर दी। बातचीत बंद करने पर उसने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर परेशान करना शुरू किया। आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी हैक कर एआई तकनीक से आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि बदनामी और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उससे यूपीआई के जरिये दो लाख रुपये और कई किस्तों में करीब 80 हजार रुपये नकद ले लिए। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।