फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भाजपा का बूथों की मजबूती पर जोर , प्रयागराज पहुंचे संगठन मंत्री

Mon, 10 Jan 2022 11:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों की वजह से सकारात्मक माहौल बना हुआ है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का बूथों की मजबूती पर जोर है। निर्वाचन आयोग द्वारा पोलिंग सेंटरों की संख्या बढ़ा दिए जाने के बाद भाजपा ने भी अपने बूथ 1252 से बढ़ाकर 1257 कर दिए हैं। इस बीच चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल भी प्रयागराज पहुंच गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों संग बैठक कर बूथों को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने को कहा। तय हुआ कि मंगलवार से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मोदी कुमकुम और अक्षत दिया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों की वजह से सकारात्मक माहौल बना हुआ है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

बैठक में तय हुआ कि  मंगलवार 11 जनवरी को महानगर के सभी बूथों पर लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ होगा। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि, विधायक ,सांसद ,पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, वह सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने बूथ पर जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें मोदी कुमकुम लगाकर एवं अक्षत देकर उनसे आशीर्वाद देने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि अंत्योदय की भावना व समाज में अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक नागरिक को हर योजना का लाभ मिले। बैठक में डा. कीर्तिका अग्रवाल, शिखा रस्तोगी, आभा सिंह, अंजलि गोस्वामी, संजय श्रीवास्तव, कल्पना शर्मा, आयुष आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें