फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ऑटो एक्सपो का हुआ आगाज, शहरियों ने बुक कराई अपनी पसंद की सवारी

Sat, 20 Sep 2025 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केपी कॉलेज ग्राउंड में अमर उजाला और आरडी एडवरटाइजिंग की ओर से लगाए गए तीन दिवसीय मोबिलिटी ऑटोमोबाइल एक्सपो का आगाज शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन
केपी ग्राउंड में आयोजित अमर उजाला ऑटो एक्सपो का शुभारंभ करते सांसद प्रवीण पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केपी कॉलेज ग्राउंड में अमर उजाला और आरडी एडवरटाइजिंग की ओर से लगाए गए तीन दिवसीय मोबिलिटी ऑटोमोबाइल एक्सपो का आगाज शुक्रवार को हुआ। भाजपा से फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक पवन कुमार अरोड़ा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर इस आयोजन का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


सांसद प्रवीण पटेल ने हीरो मोटोकार्प, बजाज, मारूति, हुंडई, टाटा मोटर्स, होंडा टू व्हीलर, किया मोटर्स, हार्ले-डेविडसन, रॉयल इनफील्ड, सुजूकी, एके बाइक्स, टोयोटा और मारूति नेक्सा आदि के वाहनों को देखने के साथ ही वहां आए तमाम नए मॉडल्स का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने भी एक खुद के लिए एक बाइक खरीदने की इच्छा जताई।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज में इस तरह का आयोजन उन्होंने पहली बार देखा है। त्योहार के पहले एक ही छत के नीचे नामी कंपनियों के वाहन की बुकिंग का अवसर वाकई शानदार है। सांसद ने तमाम स्टॉलों पर मौजूद वाहन शोरूम के प्रतिनिधियों से वहां प्रदर्शन के लिए रखे वाहनों के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।

विज्ञापन

यहां बताया गया कि ऑटोमोबाइल एक्सपो में एक्सचेंज ऑफर, फाइनेंस स्कीम, लोन कैंप, आकर्षक डिस्काउंट और गिफ्ट आदि की भी सुविधाएं दी जा रही हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां किड्स जोन भी है। उधर पहले दिन काफी लोगों ने अपने पसंदीदा वाहनों की बुकिंग भी करवाई।

बता दें इस आयोजन का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। आरडी एडवरटाइजिंग की ओर से इसका आयोजन किया गया है। इसमें इलाहाबाद ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन का भी सहयोग है। इवेंट का बैकिंग पार्टनर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ट्रैवल पार्टनर इजमाई ट्रिप, नॉलेज पार्टनर चित्रवंशम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज है।

पुराने जमाने की लूना का आधुनिक रूप है ई-लूना

ऑटोमोबाइल एक्सपो में लूना मोपेड भी दिखाई दी। काइनेटिक ग्रीन ई-लूना यहां आकर्षण का केंद्र रही। नियो ऑटोमोबाइल्स के अभिषेक सिंह ने बताया कि ई-लूना पुराने जमाने की लूना का आधुनिक रूप है। इसमें लगी लिथियम बैटरी सुरक्षित है। पेट्रोल से चलने वाले दो पहिया वाहनों की तुलना में सिर्फ 10 पैसे प्रति किलोमीटर का ही इसमें खर्च है। यहां लूना के तीन मॉडल हैं।

बजाज मोटर्स में ई-स्कूटर चेतक से लेकर पल्सर तक मौजूद

बजाज के स्टॉल पर ई-स्कूटर चेतक के साथ युवाओं की पसंद पल्सर बाइक को लेकर लोगों ने पूछताछ की। यहां सुनील शर्मा ने बताया कि बजाज चेतक (ई-स्कूटर) के तीन-चार मॉडल उपलब्ध हैं। 153 किलोमीटर की रेंज, आईपी 66 वाटरप्रूफ बॉडी, 35 लीटर का सबसे बड़ा बूट स्पेस और कम मेंटेनेंस लागत इसकी प्रमुख खूबियां हैं। इसके अलावा पल्सर एन 160, पल्सर 125 और प्लेटिना बाइक में भी तमाम खूबियां हैं।
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में छा गई मारुति की इनविक्टो और ग्रैंड विटारा हाइब्रिड

अंदावा स्थित सरस्वती मोटर्स (नेक्सा शोरूम) के फरहद ने बताया कि सरकार हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। यहां मारुति सुजूकी की इनविक्टो और ग्रैंड विटारा हाइब्रिड आदि कारें लाई गई हैं। जीएसटी कम होने से चार पहिया वाहनों के दाम कम होने का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा। जो ग्राहक पहले सेकेंड-टॉप मॉडल लेते थे उनका रुझान अब अब टॉप मॉडल की ओर हो गया है।

रॉयल एनफील्ड को लेकर भी लोगों में रही दिलचस्पी

अक्षरा ऑटो टेक एलएलपी में रॉयल एनफील्ड के तमाम मॉडल को लेकर ऑटो एक्सपो में लोगों ने खूब पूछताछ की। शोरूम के सेल्स मैनेजर आकाश सिंह ने बताया कि जीएसटी सुधार के बाद रॉयल इनफील्ड की कीमत में खासा फर्क भी पड़ा है। रोडस्टर बाइक को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

जीएस ड्रीम होंडा दे रहा खरीद पर गिफ्ट हैंपर

जीएस ड्रीम होंडा के स्टॉल पर होंडा शाइन 100 डीएक्स के माइलेज की खूब बात हुई। यहां बताया गया कि जीएसटी सुधार के बाद इसकी कीमत 93,200 से घटकर 86,277 हो रही है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 74 किमी प्रति लीटर है। इसकी सर्विस का खर्च भी कम है। कहा कि स्क्रैच कूपन, गिफ्ट हैंपर में मिक्सर ग्राइंडर और आयरन आदि दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें